KK's Demise: केके के निधन पर राजनीतिक जगत भी स्तब्ध, पीएम मोदी बोले- हम उन्हें उनके गीतों के माध्यम से याद करेंगे

देश
किशोर जोशी
Updated Jun 01, 2022 | 12:26 IST

Singer KK Death: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके अब इस दुनिया में नहीं रहै।.बीती रात एक लाइव कॉन्सर्ट करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट आने से उनकी मौत हो गई।

PM Modi VP Venkaiah Naidu and Amit Shah and Anurag Thakur express grief at demise of singer KK
Kolkata में देर रात Singer KK का निधन, आज केके के शव का पोस्टमॉर्टम होगा| Breaking News  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कोलकाता में सिंगर केके के शव का पोस्टमॉर्टम आज होगा
  • देर रात हार्ट अटैक आने से हुआ था केके का निधन
  • पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति समेत दिग्गजों ने जताया केके के निधन पर दुख

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके यानि कृष्ण कुमार कुन्नथ का आज सुबह 9 बजे कोलकाता के SSKM अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।  मंगलवार देर रात 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। केके कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस के बाद होटल पहुंचे थे जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर वो नीचे गिर गए जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। केके के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया। साथ ही उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू,गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने भी शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की असमय मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके गीत कई भावनाओं को व्यक्त करते हैं, जिस कारण हर आयु वर्ग में काफी मशहूर थे। हम उन्हें हमेशा उनके गीतों के माध्यम से याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।' 

उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने आज ट्वीट किया, “प्रसिद्ध गायक श्री कृष्णकुमार कुन्नाथ के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। अपनी भावपूर्ण आवाज और मधुर गायन के लिए जाने जाने वाले श्री केके का निधन संगीत की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। शांति!"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी केके को एक ‘‘प्रतिभाशाली और बहुमुखी’’ गायक बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘उनका असामयिक निधन बहुत दुखद और भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। अपनी शानदार आवाज से उन्होंने अनगिनत संगीत प्रेमियों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं प्रशंसकों के साथ हैं।’

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'श्री कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) ने अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। यूँ अचानक उनके देहावसान की खबर स्तब्ध कर देने वाली है। अत्यंत दुःखद… केके एक प्रतिभाशाली व प्रभावशाली गायक थे, उनका जाना संगीत जगत की बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है।  ईश्वर उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति व दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर