Manish Sisodia Ayodhya Visit: मनीष सिसोदिया ने अयोध्या में किए 'रामलला' के दर्शन- VIDEO

देश
रवि वैश्य
Updated Sep 13, 2021 | 18:21 IST

Manish Sisodia Visited Ram Lalla:दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अयोध्या दौरे पर आए और उन्होंने वहां रामलला के और हनुमान गढ़ी के दर्शन किए।

Manish Sisodia visited 'Ram Lalla' in Ayodhya
मनीष सिसोदिया ने अयोध्या में किए 'रामलला' के दर्शन  |  तस्वीर साभार: Twitter

Manish Sisodia Ayodhya Visit News: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अयोध्या में संतों से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं और सभी को अयोध्या आना चाहिए, उनके साथ पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद थे।

मनीष सिसोदिया ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए वह हनुमान गढ़ी के मंदिर भी गए गौर हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी बिगुल फूंकते हुए आम आदमी पार्टी अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में 14 सितंबर को होने जा रही तिरंगा संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी। मंगलवार को गुलाब बाड़ी से तिरंगा यात्रा निकलेगी, अयोध्या के बाद पूरे प्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत होगी।

अयोध्या पहुंचे मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं-

मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'रामराज’ आज भी सारी दुनिया में जनता की ख़ुशहाली और स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा, वहीं मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह ने हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया भी किया।

'हनुमानजी के चरणों में यूपी में "आप" की सरकार बनाने की अर्ज़ी लगाई'

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हनुमानजी के चरणों में यूपी में "आप" की सरकार बनाने की अर्ज़ी लगाई, ताकि यहां भी प्रभु राम की कृपा से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार आज मुद्दों पर दिल्ली की तरह काम हो सके। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जनता की खुशहाली की सत्ता का ऐसा मानक स्थापित किया कि ‘राम राज’ आज भी स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा माना जाता है। भगवान श्रीराम की कृपा और संतों के आशीर्वाद से ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ईमानदारी और विकास की राजनीति की नई परिभाषा बनती जा रही है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी द्वारा अयोध्या में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा ईमानदारी और विकास की राजनीति को नया आयाम देने का काम करेगी। श्री रामचंद्र जी का लेकर हम आशीर्वाद, उठाएंगे तिरंगा, सिखाएंगे असली राष्ट्रवाद।

रामलला के दर्शन के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रभु चरणों में यही विनती की है कि हमारे विचारों को सदैव पवित्र बनाए रखने की कृपा बनी रहे। मनीष सिसोदिया ने रसिक पीठ, जानकी घाट और बड़ा स्थान जाकर साधु-संतों का भी आशीर्वाद लिया।

श्रीराम की सेवा में भंडारे में परोसा प्रसाद

जानकी घाट पर आयोजित भंडारे में राम भक्त साधू-संतों और भक्तों को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भोजन परोसा। श्री राम सेवा में अपना योगदान देते हुए आप नेताओं ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की कामना की। मनीष सिसोदिया ने माता सीता के आशीर्वाद को अमोघ बताते हुए कहा कि यहां आकर मां जानकी का आशीर्वाद भी मिला। बोले संतों के आशीर्वाद से विचार की पवित्रता बनी रहती है।

 "आप" का सच्चा राष्ट्रवाद दिखाकर भाजपा के नकली राष्ट्रवाद को बेनकाब करेगी तिरंगा यात्रा : संजय सिंह 

प्रदेश प्रभारी संजय स‍िंह ने दावा क‍िया क‍ि अयोध्‍या में 14 स‍ितंबर को होने जा रही त‍िरंगा यात्रा ऐत‍िहास‍िक होगी। इससे पहले लखनऊ,आगरा और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है इन तिरंगा यात्राओं  को अपार जनसमर्थन मिला । मुख्‍य अत‍िथ‍ि द‍िल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष स‍िसोद‍िया के साथ गुलाब बाड़ी से त‍िरंगा यात्रा शुरू होगी। नगर के व‍िभ‍िन्‍न मार्गों से होकर यह यात्रा गांधी पार्क पहुंचेगी। त‍िरंगा की आन-बान-शान के ल‍िए न‍िकलने वाली यह यात्रा आप का सच्चा राष्ट्रवाद दिखाकर भाजपा के नकली राष्‍ट्रवाद को बेनकाब करने का काम करेगी, अयोध्‍या के बाद पूरे प्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत होगी।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर