लॉन्चिंग से पहले गिरिराज सिंह और मनोज तिवारी ने टाइम्स नाउ नवभारत को दीं शुभकामनाएं

Times Now Navbharat: 1 अगस्त को होने वाली लॉन्चिंग से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और BJP सांसद मनोज तिवारी ने टाइम्स नाउ नवभारत को शुभकामनाएं दी हैं।

Giriraj Singh
टाइम्स नाउ नवभारत को मिल रहीं हरतरफ से शुभकामनाएं 

Times Now Navbharat: टाइम्स नेटवर्क का हिन्दी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' 1 अगस्त को लॉन्च हो रहा है। उससे पहले कई राजनेताओं ने चैनल को शुभकामनाएं दी हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी सांसद मनोज सिन्हा ने भी टाइम्स नाउ नवभारत को शुभकामनाएं दी हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं शुभकामनाएं देता हूं। आपका चैनल जन समस्याओं को ही नहीं बल्कि समाज के अच्छे पहलुओं को भी सामने लाए।

वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि टाइम्स नाउ नवभारत के लिए हमारी बहुत हार्दिक शुभकामनाएं। नवभारत के सभी दर्शकों को प्रणाम करता हूं और आपको बधाई भी देता हूं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर