Nariyal Tel Ke Fayde: नारियल तेल के 10 जादुई फायदे, त्वचा सहित कई परेशानियों को करता है दूर

Coconut Oil For Skin Benefits: नारियल तेल में कई गुण पाए जाते हैं, इसे त्वचा संबंधी बीमारियों को दूर भगाने के लिए इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं नारियल तेल त्वचा को किस तरह फायदा पहुंचाता है।

Benefits of Coconut Oil For Skin
Benefits of Coconut Oil For Skin  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • नारियल तेल त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है।
  • सर्दी हो या गर्मी लोग नारियल तेल को हर मौसम में लगाना सही समझते हैं।
  • जानें त्वचा के लिए नारियल तेल के फायदे।

त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए अक्सर दादी-नानी नारियल तेल लगाने की सलाह देती थीं। कई गुणों से भरपूर इस तेल के इस्तेमाल से कई फायदे होते हैं। सर्दी हो या गर्मी लोग इसे हर मौसम में लगाना सही समझते हैं। बता दें कि नारियल के तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, इसलिए यह त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें विटामिन ई, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं, जो त्वचा की सेल्स के लिए अच्छे होते हैं। रोजाना नारियल तेल लगाने से त्वचा में कसाव आता है, साथ ही साथ दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं। 

त्वचा के लिए नारियल तेल के फायदे

  • त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है नारियल तेल। यह मृत त्वचा को हटाकर रंग निखारता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है।
  • नारियल तेल का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है, इसलिए ज्यादातर लोग त्वचा रोग जैसे एक्जिमा, स्किन बर्न और डर्मेटाइटिस में भी इस्तेमाल करते हैं।
  • नारियल तेल की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को भी हटा सकते हैं और होंठ को फटने से भी बचा सकते हैं। इसे रोजाना लगाने से होंठ नहीं फटेंगे और इससे होंठों की मृत कोशिकाएं भी निकल जाएंगी।
  • कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। शोध के मुताबिक नारियल का तेल मुहांसे करने वाले जीवाणुओं को अच्छे से मारता है।
  • जल्दी घाव भरता है नारियल तेल। अगर आप की त्वचा पर कोई कट या फिर घाव है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें, यह घाव को माइक्रोबियल संक्रमण से बचाता है।
  • अगर आपके पैर या फिर स्किन फटती हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित होगा। नारियल तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा को फटने से बचाता है। 
  • त्वचा को सुंदर और कोमल बनाने में नारियल तेल मदद करता है। नारियल तेल में विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को कोमल बनाने में मदद करता है।
  • त्वचा के अलावा बालों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। सिर में पांच मिनट तक मसाज करने से न सिर्फ रक्त संचार में वृद्धि होती है, बल्कि यह खो चुके पोषक तत्वों की भी भरपाई करता है।
  • नारियल तेल को जिस तरह चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो इसे स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए शक्कर मिलाकर पूरे शरीर पर इसे धीरे-धीरे रगड़ें और धो लें। इससे त्वचा पर चमक आ जाएगी।
  • दो चम्मच नारियल तेल एक ग्लास में पानी मिलाकर गरारे करने से मुंह को फायदा होंगा। यह दांतों को सफेद करेगा और इसके साथ ही फटे होंठ, ब्लीडिंग गम जैसी परेशानियां भी दूर होंगी।  
     
अगली खबर