Rajasthan Best Museum: राजस्थान की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं ये 5 संग्रहालय, देते हैं इतिहास की गवाही

राजस्थान अपने संग्रहालयों को लेकर काफी मशहूर है। यहां दूर-दूर से पर्यटक राजस्थान का इतिहास जानने के लिए आते हैं और म्यूजियम में रखी दुर्लभ चीजें भी इसकी गवाही देती हैं।

Top Famous museums of Rajasthan
राजस्थान के मशहूर संग्रहालय 
मुख्य बातें
  • केंद्रीय ब्रिटिश प्रशासन ने की थी अजमेर के सरकारी संग्रहालय की स्थापना।
  • भरतपुर पैलेस और म्यूजियम में मिलता है कई पत्थर की मूर्तियों और एंटीक्स का संग्रह।
  • पुराने दुर्लभ सामान में पर्यटक देख सकते हैं इतिहास की झलक।

राजस्थान भारत के प्रसिद्ध खास पर्यटन स्थलों में से एक है। यह अपनी शाही परंपरा और लोक संस्कृति को लेकर जाना जाता है। यहां हर साल कई पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। राजस्थान को राजपूताना और वीर राजाओं की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां के किले, महल, हवेलियां और संग्रहालय आदि पर्यटको को काफी प्रभावित करते हैं। आज हम यहां आपको राजस्थान के संग्रहालयों के बारे में बताएंगे, जहां आपको राजस्थान के इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा।

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम:

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय है। यह संग्रहालय राम निवास उद्यान के बाहरी ओर सीटी वॉल के नये द्वार के सामने है। इसकी डिजाइन सर सैम्युल स्विंटन जैकब ने की थी और यह पब्लिक संग्रहालय के रूप में 1887 में खुला था। इसको राम निवास उद्यान का अंग माना जाता है। यह सरकारी केन्द्रीय संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है।

इस संग्रहालय में कई पुराने चित्र,दरियाँ, हाथी दाँत, कीमती पत्थर, धातु, मूर्तियां रंगबिरंगी कई वस्तुएं देखने को मिलती है। दूर-दूर से पर्यटक इस संग्रहालय को देखने के लिए आते हैं। यह संग्रहालय सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे और रात 7 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुला रहता है।

आहार म्यूजियम:
राजस्थान के संग्रहालयों में से एक आहार म्यूजियम है, जोकि उदयपुर में स्थित है। इसे आहारा सेनोटफ भी कहा जाता है। जो लोग इतिहास और कला- संस्कृति के बारे में जानना चाहते हैं उनके लिए ये बेहद खास जगह है। यहां पर्यटकों को कई साल पुरानी चीजें देखने को मिलती हैं। यह संग्रहालय सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुला रहता है।

भरतपुर पैलेस और म्यूजियम:

राजस्थान में स्थित भरतपुर पैलेस भी पर्यटकों के घूमने के लिए बेहद अच्छी जगह है। इसमें भी एक म्यूजियम है जहां आप इतिहास से जुड़ी कई पुरानी वस्तुओं को भी देख सकते हैं। इसमें पत्थर की कई मूर्तियां और एंटीक्स का संग्रह है। यह म्यूजियम भरतपुर के लोहागढ़ फोर्ट में मौजूद है। इसके खुलने का टाइम सुबह 9:45 से लेकर शाम के 5:15 तक होता है।

अजमेर का सरकारी संग्रहालय:
राजस्थान के अजमेर में स्थित सरकारी संग्रहालय में कई इतिहास से जुड़ी वस्तुएं देखने को मिलती हैं। इस संग्रहालय की स्थापना केंद्रीय ब्रिटिश प्रशासन द्वारा की गई थी। इस संग्रहालय को भरतपुर म्यूजियम से भी जाना जाता है। यहां मुगल बादशाह अकबर से जुड़ी वस्तुएं भी रखी गई हैं। यह संग्रहालय सुबह दस बजे से लेकर शाम के साढ़े चार बजे तक खुलता है।

जोधपुर का सरकारी संग्रहालय:
जोधपुर के सरकारी संग्रहालय में आप राजस्थान के इतिहास और प्राचीन कला-संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं को देख सकते हैं। यहां प्राचीन कलाकृतियों का एक भारी संग्रह मौजूद है, जिसमें स्थानीय कला और शिल्पकला शामिल हैं। यहां आपको राजस्थान के इतिहास से जुड़ी चीजों के बारे में जानने को मिलेगा।

अगली खबर