Egg: ठंड में ही नहीं गर्मियों में भी खा सकते हैं अंडे, बस बरतें ये सावधानी

Egg benefits: अंडा खाने से शरीर को कई अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन और विटामिन मिलते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अंडा ठंड के अलावा गर्मी में भी खाया जा सकता है। जान लें ये बातें-

eggs
गर्मियों में भी खाएं अंडे (Source: Pixabay) 
मुख्य बातें
  • ठंड में ही नहीं गर्मियों में भी अंडा खा सकते हैं
  • अंडा खाने को लेकर कई सारी भ्रांतियां फैली है
  • अंडे से शरीर को कई प्रकार के प्रोटीन और विटामिन मिलते हैं

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। ये कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी, लेकिन क्या आपने ये सुना है कि गर्मी हो या ठंडा, हर मौसम में खाओ अंडा। नहीं ना जी हां आज हम इसी के बारे में बात करेंगे। दरअसल आम तौर पर अंडे को लेकर ये कहा जाता है कि इसे ठंड में भी खाना चाहिए। इससे खाने से शरीर से गर्मी आती है इसलिए ठंड के मौसम में अंडा खाने से काफी लाभ मिलता है। यही कारण है कि गर्मियों में कोई अंडा खाना नहीं चाहता, लोगों का मानना होता है कि गर्मी में अंडा खाने से उनके शरीर में और भी गर्मी आ सकती है। 

लेकिन ये बात गलत है आज हम आपको बता रहे हैं कि गर्मी में भी आप अंडे खा सकते हैं बस आपको इसका सही तरीका पता होना चाहिए। ठंड में अक्सर उबले हुए अंडे या फिर अंडे का ऑमलेट बना कर खाना लोग खूब पसंद करते हैं। अंडा प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत माना जाता है। आजकल खूब गर्मी पड़ रही है ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठता होगा कि ऐसी गर्मी में क्या अंडा खाना स्वास्थ्य के लिए सही हो सकता है या नहीं। 

बरतें ये सावधानी वरना हो सकती है ये बीमारी

आपको बता दें कि गर्मी में अंडा खाना स्वास्थ्य के लिए कहीं से भी नुकसानदायक नहीं हो सकता है। अंडा खाने से शरीर को विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं और इससे शरीर को काफी एनर्जी मिलती है। हालांकि फर्क बस ये है कि ठंड में आप जितना अंडा एक दिन में खा लेते हैं गर्मियों में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको ज्यादा से ज्यादा 2 से 3 अंडे खाने चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा अंडा गर्मी में एक दिन में खाते हैं तो इससे आपको पेट से जुड़ी बीमारी जैसे गैस, अपच आदि हो सकती है।

इस तरह खाएं

इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि अंडे का केवल सफेद वाला हिस्सा ही खाएं। अंडे का पीला वाला हिस्सा काफी गर्म होता है इसलिए इस हिस्से को गर्मी में खाने से परहेज करें। अंडे में पाया जाने वाला विटामिन ए और डी हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा जिंक और आयरन जैसे मिनरल्स शरीर को उर्जावान बनाए रखते हैं और शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत  बनाते हैं।

अगली खबर