Curd For Hair: केवल 1 महीने में बालों की हर समस्‍या से पाएं छुटकारा, यूज करें दही का हेयर पैक

लाइफस्टाइल
Updated Jan 14, 2020 | 07:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Benefits of curd for hair: बालों की हर समस्‍या से छुटकारा पाने में दही काफी ज्‍यादा प्रभावी है। यहां जानें घर पर इसका हेयर पैक कैसे बनता है। 

Curd For Hair
Curd For Hair  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रूसी से छुटकारा पाने में दही काफी ज्‍यादा प्रभावी है
  • दही का हेयर पैक बनाने में बेहद आसान है
  • आप चाहे रूसी से परेशान हों या फिर झड़ते बालों से, दही हर तरह की समस्‍या से निजात दिलाने में मदद करती है

बालों में दही लगाने के बारे में आपने कितनी ही बार सुना होगा। आप चाहे रूसी से परेशान हों या फिर झड़ते बालों से, दही हर तरह की समस्‍या से निजात दिलाने में मदद करती है। विटामिन और मिनरल्‍स की कमी के कारण हमारे बालों में समस्याएं पैदा होती हैं और दही इससे निपटने में मदद करती है। 

आप बड़े ही आराम से छुट्टी वाले दिन बालों में दही का पैक बना सकती हैं। दही का हेयर पैक बनाने में बेहद आसान है। इस पैक को नियमित बालों में लगाने से आपको 1 महीने में इसका रिजल्‍ट मिल जाएगा। बालों की हर तरह की समस्‍या से निजात पाने के लिये आइये जानते हैं घर पर कैसे बनाएं दही का हेयर पैक... 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by P R A C H I J (@diaries_of_dimpyy) on

 

1. रूसी 
रूसी से छुटकारा पाने में दही काफी ज्‍यादा प्रभावी है। विटामिन बी और हेयर प्रोटीन से भरपूर, दही के नियमित उपयोग से इसे ठीक किया जा सकता है। 

सामग्री- 

  • दही 

प्रयोग करने का तरीका- 
अपने बालों को गीला कर लें और उसमें से पानी को निचोड़ लें। उसके बाद सिर पर दही लगाएं और 15-20 मिनट रहने दें। उसके बाद बालों को हल्‍के गरम पानी से धो लें। 

2. हेयर फॉल 
मेथी और दही दोनों में प्रोटीन होता है। यह बालों को मजबूत बनाने और बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है।

सामग्री

  • 1 कप दही 
  • 1/2 कप मेथी का  पाउडर

उपयोग की विधि
दही के कटोरे में मेथी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इससे अपने सिर और बालों पर अच्‍छी तरह से लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे अच्छी तरह से धो लें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Studio Élégance Beauté (@krysteldesrosiers) on

3. रूखे बाल
दही में आवश्यक विटामिन होता है, अंडे की जर्दी में बालों को मॉइस्चराइज करने की ताकत होती है जो बालों को टूटने से बचाता है। 

सामग्री 

  • 1 कप दही 
  • 1 अंडे की जर्दी 

उपयोग की विधि 
एक कटोरे में अंडे की जर्दी को अलग करें। इसमें दही मिलाएं और एक चिकना पेस्ट बना कर सिर पर लगाएं। इसे 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे शैंपू कर लें।

4. हेयर कंडीशनर 
इस पैक में शहद के गुण समाए हुए हैं जो बालों में नमी को लॉक कर के कंडीशन करने में मदद करते हैं। यह बालों के झड़ने और बालों के टूटने को रोकने में मदद करता है। 

सामग्री 

  • 1 कप दही 
  • 2 टीस्पून शहद 

उपयोग की विधि 
एक कटोरे में दही लें। इसमें शहद को अच्छी तरह से मिलाएं। अपने सिर पर इसे लगाएं और कुछ मिनट के लिए इससे मालिश करें। इसे अगले 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अपने बालों को शैम्पू करें।

अगली खबर