Gyan Mudra Benefits: अनिद्रा और डिप्रेशन को दूर करेगी ज्ञान मुद्रा, जानिए इसे करने का सही तरीका

How To Do Gyan Mudra: नींद न आना आज लोगों की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। ऐसे में ज्ञान मुद्रा योगा करके नींद व डिप्रेशन जैसी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। इसे करने का तरीका भी काफी साधारण है। इसे करने से शरीर व मस्तिष्क को कई लाभ मिलते हैं।

Gyan Mudra Benefits
Gyan Mudra   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अच्छी नींद न आने से ही शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है
  • अनिद्रा का सबसे प्रमुख बड़ा कारण है तनाव, खराब जीवनशैली
  • अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए ज्ञान मुद्रा सबसे बेहतर समाधान है

Gyan Mudra: दिन भर की थकावट को दूर करने के लिए व्यक्ति कुछ ऐसे उपाय करता है जिससे उसकी थकावट भी दूर हो जाए और शरीर को आराम भी मिले। इसके लिए कुछ लोग योगा करना सही मानते हैं। योगा हमारे शरीर के लिए सबसे फायदेमंद है। इससे नींद भी अच्छी आती है और दिन भर की थकावट भी चुटकियों में दूर हो जाती हैं।

अच्छी नींद न आने से ही शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है। नींद ना आना आजकल लोगों की सबसे बड़ी समस्या है। इससे सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोग पीड़ित हैं। अनिद्रा का सबसे प्रमुख बड़ा कारण है तनाव, खराब जीवनशैली, कम शरीर शारीरिक व्यायाम आदि। अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए ज्ञान मुद्रा सबसे बेहतर समाधान है। ज्ञान मुद्रा में योग हमारी बुद्धि तेज करती है। इसके साथ ही शरीर और दिमाग का विकास करता है और हमें एक भरपूर अच्छी नींद देता है। 

Also Read: Internet Safety for Kids: इंटरनेट पर बच्चा देख रहा है गलत चीजें? इस प्रोसेस को अपनाइए, लग जाएगा ताला    

कैसे करें ज्ञान मुद्रा

अनिद्रा दूर भगाने के लिए सबसे लाभकारी मुद्रा ज्ञान मुद्रा है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक ऐसी जगह ढूंढनी होगी। जिस स्थान पर शांति हो। उसके बाद आपको वहां पर एक चटाई बिछा लेनी है। उसके बाद आपको पद्मासन या वज्रासन की स्तिथि में बैठ जाना चाहिए। जब यह हो जाए। तब आप अपने हथेलियों को घुटनों के ऊपर रख दें। याद रखे हाथ आकाश की तरफ सीधी होनी चाहिए। इसके बाद आप अपनी तर्जनी को मोड़कर उसके अगले भाग को अंगूठे से मिला दें। अब ॐ शब्द का उच्चारण करते हुए। अपने आप को पूरी तरह से शांत कर देना है। 

सावधानियां

ज्ञान मुद्रा कभी भी भोजन करने व चाय, कॉफी पीने के तुरंत बाद कोई भी मुद्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। मुद्रा करते समय किसी प्रकार की असहजता या किसी प्रकार का कोई कष्ट हो तो मुद्रा बीच में हो छोड़ देनी चाहिए।

इसके लाभ

ज्ञान मुद्रा करने से बुद्धि और स्मरणशक्ति बढ़ती है। इसके अभ्यास से एकाग्रता में विकास होता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की शक्ति बढ़ती है। इसे करने से क्रोध, भय, ईर्ष्या आदि का सामना नहीं करना पड़ता, क्योंकि यह मन को कठोर बनाता है। तनाव के कारण होने वाले रोग जैसे उच्च रक्तचाप, हाई ब्लडप्रेशर, ह्रदय रोग का खतरा कम होता है। इसके साथ ही इसे करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है, जिसके कारण आप अपना काम बेहतर ढंग से कर पाते हैं।

अगली खबर