Natural Lipstick DIY At Home: किचन के घरेलू सामान से बनाएं नेचुरल लिपस्टिक, होंगे फायदे

Natural Lipstick DIY at Home: बाजार में बढ़ते ऑर्गेनिक समानों की मांग ने से कोई प्रोडक्ट नहीं बचा है। जैसे लोग घरों में ऑर्गेनिक सब्जियां और फल उगा रहें हैं ऐसे ही घर पर कॉस्मेटिक बनाने में भी हाथ आजमा रहें हैं। नेचुरल लिप्सटिक बनाना बेहद आसान है और मिनटों में बन जाती है।

Natural Lipstick DIY at Home
घर बैठे बना सकते हैं ऑर्गेनिक या नेचुरल लिप्सटिक (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • ऑर्गेनिक कॉस्मेटिक्स हैं सभी की पसंद
  • शरीर को नुकसान से बचाते हैं ऑर्गेनिक कॉस्मेटिक्स
  • घर बैठे बना सकते हैं ऑर्गेनिक या नेचुरल लिप्सटिक

Natural Lipstick DIY At Home: आज कल ज्यादातर आबादी प्राकृतिक चीजों की ओर रुख कर रही है, चाहे वह ऑर्गेनिक सब्जियां हो, या फल। इस सब का कारण बढ़ता कैमिकलाजेशन हो सकता है, बदलती जलवायु और वातावरण के कारण लोगों की शिकायत है कि उसकी स्किन में भी काफी बदलाब हुए हैे। इन बदलावों की वजह से लोग ऑर्गेनिक कॉस्मेटिक्स का रुख जोरो-शोरों से कर रहें हैं। क्या आप जानते हैं कि आप नेचुरल लिप्सटिक घर पर भी बना सकते हैं, उसके लिए केवल नीचे दिए स्टेप्स को अपनाएं।

Also Read: Turmeric For Hair: स्किन ही नहीं बालों के लिए भी फायदेमंद है हल्दी, जानें लगाने का तरीका और फायदे

नेचुरल लिप्सटिक बनाने के लिए हमें जिन चीजों की जरूरत होगी वे हैं- 

ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल)
कोकोनट ऑयल (नारियल का तेल)
बीसवैक्स (मोम)
फूड कलर (खाने में प्रयोग होने वाला रंग)

Also Read: Bel Patra Leaves Beauty Tips: स्किन और बालों पर करें बेलपत्र का इस्तेमाल, हो जाएंगी कई समस्याएं दूर

नेचुरल लिप्सटिक बनाने की विधि-

नेचुरल लिप्सटिक बनाने के लिए सबसे पहले  एक कांच की कटोरी लीजिए, उसमें जैतून का तेल, नारियल का तेल और मोम को गर्म आंच पर पिघलाकर एक साथ मिक्स कर लीजिए। इसके बाद जब यह मॉइस्चराइजिंग  मिक्सचर तैयार हो जाए तो इसमें 3 से 4 बूंदे रेड फूड कलर की डाल दें, आप अपने पसंद के कलर के अनुसार कलर लाइट या डार्क मेें बदल सकती हैं। अब इस सभी चीजों के मिश्रण को अच्छी तरह मिलाइए, इसे मिलाने के लिए आप लकड़ी की टूथपिक का इसतेमाल कर सकते हैं, किसी धातु की चीज का इस्तेमाल करने से बचें। जब यह मिल जाए तो कोई छोटा प्लास्टिक या कांच का ढक्कन वाला कंटेनर लीजिए और मिश्रण को इस कंटेनर में डालकर जमने के लिए फ्रिज में रख दीजीए।

याद रहे कि जमने का मतलब बस मोम के सेट होने से है, मिश्रण को फ्रिजर में बिलकुल न रखें। कुछ देर बाद जब मिश्रण सेट हो जाए तो आप इसे अपने कॉस्मेटिक ड्राअर में रख सकती हैं और इस्तेमाल भी कर सकती हैं। घर पर बनी यह नेचुरल लिप्सटिक आपके होठों पर किसी तरह की को नुकसान नहीं पहुंचाएगी, साथ ही आपको एक नेचुरल लुक भी देगी।

अगली खबर