Challenge For Working Mother: वर्किंग मां किसी सुपरवुमन से नहीं होती कम, जानें आखिर क्या होते हैं चैलेंज

Mothers Day 2022: वर्किंग मां अलग अलग रूपों में अपनी जिम्मेदारी निभती है। कभी मां बनकर अभी पत्नी तो कभी बहू बनकर। वह सुबह भी काम कर के जाती है और ऑफिस से आने के बाद भी घर के कामों से फुरसत नहीं पा पाती है। इसलिये हमारे लिये यह जरूरी है कि हम उसकी दोनों जिम्मेदारियों को अच्छे से समझे।

Challenge For Working Mother
Challenge For Working Mother 
मुख्य बातें
  • कामकाजी महिला दो अलग-अलग जिम्मेदारी निभाती हैं
  • कामकाजी मां के लिए जिंदगी आसान नहीं होती है
  • कामकाजी मां के लिए सबसे बड़ी समस्या है कि वह सोशलाइज नहीं हो पाती

Mothers Day Special 2022: मां बनना हर महिला के लिए एक सुखद एहसास होता है। यह वह एहसास होता है जो हर महिला अपने जीवन में पाना चाहती है, लेकिन ऐसे में वर्किंग वूमेन के लिए परिवार और काम दोनों संभालना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। कामकाजी महिला दो अलग-अलग जिम्मेदारी निभाती हैं। वह घर पर भी पूरी तरह अपने बच्चों को देखती हैं और मां की जिम्मेदारी भी निभाती हैं। तो वहीं दूसरी तरफ ऑफिस जाकर अपने काम की भी जिम्मेदारी को पूरा करती हैं। इसलिए जरूरी है कि घर परिवार के सदस्यों और एक मां की जिम्मेदारियों को समझें और उन्हें इसके लिए सम्मान दें। इन चुनौतियों से केवल एक मां ही लड़ सकती है। आइए जानते हैं कामकाजी मां के लिए क्या- क्या चैलेंज होते हैं।

पढ़ें- काजल या सुरमा, क्या हैं आंखों के लिए बेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

कम समय और ज्यादा जिम्मेदारी

कामकाजी मां के लिए जिंदगी आसान नहीं होती है। अगर ऐसे में बच्चा छोटा है तो कामकाजी मां के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि उन्हें रात भर बच्चे के साथ जगना पड़ता है और फिर सवेरे जल्दी उठते ही काम पर जाना होता है। उसके बाद घर आकर रात का खाना पकाना,  घर की साफ- सफाई और फिर छोटे बच्चे की जिम्मेदारी। ऐसे में कम समय और ज्यादा काम एक सबसे बड़ी चुनौती है।

बच्चों को नहीं मिल पाता वक्त

वर्किंग वूमेन मां के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है कि वह अपने बच्चों की जिम्मेदारी तो निभा लेती हैं लेकिन वह आपने बच्चों से बात करने के लिए समय नहीं निकाल पातीं। उन्हें महसूस नहीं करा पातीं कि वे उनके आसपास ही हैं। कभी-कभी तो ऑफिस की जिम्मेदारी इतनी बढ़ जाती है कि पूरे दिन भर में भी बच्चों से बात करने का मौका नहीं मिल पाता है और ऐसे में बच्चे अकेला महसूस करते हैं।

नहीं हो पातीं सोशलाइज 

कामकाजी मां के लिए सबसे बड़ी समस्या है कि वह सोशलाइज नहीं हो पाती। अपने बच्चों के दोस्त और उनके मां-बाप से मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बच्चे किससे दोस्ती कर रहे हैं और किससे क्या सीख रहे हैं। इस बात पर भी नजर नहीं रख पाती हैं।

इमरजेंसी में होती है मुश्किल

कामकाजी मां के लिए इमरजेंसी के वक्त मौजूद रहना सबसे बड़ी चुनौती होती है। घर में किसी भी तरह की इमरजेंसी पड़ जाए और उस वक्त ऑफिस में काम भी बढ़ जाए तो ऐसे में मैनेज करना बहुत मुश्किल होता है। एक ही समय में काम और घर की इमरजेंसी के वक्त मौजूद रहना बेहद मुश्किल भरा टास्क है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

अगली खबर