Get Rid of Body Odour: क्या आपके शरीर से भी आती है बदबू? ये हैं इससे निजात पाने के 10 प्राकृतिक उपाय

क्या आप भी शरीर से आने वाली बदबू से परेशान हैं? अगर हां, तो आज हम आपको बता रहे हैं इससे निजात पाने के आसान तरीके, जिससे आप घर में उपलब्ध चीजों के इस्तेमाल से इससे छुटकारा पा सकेंगे।

Representative Image (Image- iStock)
Representative Image (Image- iStock) 
मुख्य बातें
  • क्या शरीर से आने वाली बदबू से आप भी हैं परेशान?
  • घरेलू और प्राकृतिक उपाय से इस बदबू से निजात पा सकते हैं।
  • जानें शरीर की बदबू से निजात पाने के 10 प्राकृतिक उपाय।

अक्सर लोग शरीर से आने वाली बदबू से परेशान होते हैं। इसके चलते कई बार वो लोगों के बीच जाने से कतराने लगते हैं और उनमें कॉन्फिडेंस की कमी तक आ जाती है। समय के साथ अगर इस परेशानी को गंभीरता से ना लिया जाए तो समय के साथ यह और बढ़ सकती है। 

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो परेशान ना हो। आज हम आपको बता रहे हैं शरीर से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा पाने के आसान तरीके। शरीर की गंध से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह प्राकृतिक उपाय।

ग्रीन टी

ग्रीन टी बैग में डिटॉक्सीफाइंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह शरीर के पीएच लेवल को नियंत्रित रखता है। जिससे पसीना कम आता है और शरीर से बदबू नहीं आती।

टमाटर का रस

टमाटर का एसिडिक नेचर स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है और ज्यादा पसीना आने से रोकता है। यह आपके शरीर से आने वाली बदबू को दूर करता है और त्वचा को कोमल बनाता है।

रॉक सॉल्ट

रॉक सॉल्ट स्वास्थ्य शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर के पीएच लेवल को नियंत्रित रखता है जिससे पसीना कम आता है शरीर से बदबू नहीं आती।

सौंफ

सौंफ में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर में बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें डिटॉक्सीफाइंग एलिमेंट्स भी होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है। जिससे यह आपके पाचनतंत्र को भी दुरुस्त रखता है। साथ ही यह शरीर से आने वाली बदबू से भी निजात दिलाता है।

गुलाब जल

गुलाब जल एक एस्ट्रीजेंट है, जो त्वचा पर मौजूद पोर्स के आकार को कम करता है तथा पीएच लेवल को नियंत्रित करता है। जिससे शरीर से आने वाली बदबू से आप निजात पा सकते हैं। गुलाब जल का प्रयोग करने से शरीर को प्राकृतिक शीतलता और कोमलता मिलती है।

नीम के पत्ते

आप नीम के पत्तों के मदद से शरीर की तेज दुर्गंध से मुक्ति पा सकते हैं। नीम के पत्तों में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो आपके त्वचा की कोमलता को बनाए रखते हैं और शरीर से आने वाली बदबू को दूर करते हैं।

सेब का सिरका

सेब के सिरके का प्रयोग करने से यह हमारे शरीर के पीएच लेवल को नियंत्रित करता है। जब पीएच स्तर नियंत्रित रहता है तो आपके शरीर से बदबू नहीं आती। इसके इस्तेमाल के लिए आप नहाने के पानी में एक कप सेब का सिरका डालें और उस पानी से नहा लें। यदि आप इससे नहाना नहीं चाहते तो सेब के सिरके को कॉटन में लगाएं और इसे अंडरआर्म्स पर लगा लें।

नींबू का रस

नींबू के रस के प्रयोग से भी शरीर की दुर्गंध दूर करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद अम्लीय तत्व पीएच लेवल को कम करता है, जो शरीर के ऐसे बैक्टीरियल को बढ़ने नहीं देता जो शरीर में दुर्गंध फैलाते हैं। इसके लिए आप नहाने से पहले एक नींबू लें और उसके बीच से दो टुकड़े करें। इसे अपने हाथं से अपने अंडआर्म्स पर रगड़ें।

कॉर्न स्टार्च

कॉर्न स्टार्च में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर से ऐसे बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं जिनसे शरीर में बदबू उत्पन्न होती है। साथ ही यह त्वचा को ड्राई रखता है और पसीना होने से रोकता है। 

इन बातों का भी रखें ख्याल

पसीने के कारण शरीर में बदबू उत्पन्न हो जाती है। इसके लिए आप नियमित तौर पर नहाएं और स्वस्थ आहार का सेवन करें।  अंडरआर्म्स के बालों को शेव करें, इन सभी उपायों को कर आप पसीने और शरीर की बदबू से निजात पा सकते हैं।

अगली खबर