Best Himalayan Destinations To Visit: दिसंबर के महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 9 जगहों पर जरूर जाएं

Best Places To Visit In Himalaya: यदि आप साल के अंत में ठंडी जगह पर घूमने जाने का प्लान रहे हैं, तो आप हिमालय में घूमने वाली इन 9 खूबसूरत जगह की ट्रिप पर जा सकते हैं।

best places to visit in himalaya in winter season, best himalayan destination
हिमालय की पहाड़ियों में घूमने वाली 9 खूबसूरत जगह (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • देहरादून दिसंबर के महीने में घूमने वाला बेहद खूबसूरत जगह है।
  • दिसंबर के महीने में कश्मीर 10 गुना अधिक खूबसूरत हो जाता है।
  • पेलिंग सिक्किम का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

Best Himalayan Destinations To Visit: बहुत जल्द नया साल आने वाला है। यदि आप साल के अंत में कहीं हिमालय एडवेंचर करने की सोच रहे हैं, तो दिसंबर का महीना आपके लिए बहुत अच्छा होगा। क्योंकि दिसंबर के बाद वहां काफी बर्फबारी होती है, जिसके कारण बहुत सारी जगहों को बंद कर दिया जाता है। यदि आप हिमालय की खूबसूरत वादियों का नजारा देखना चाहते हैं, तो आप इन 9 जगहों पर साल के अंत से पहले जरूर जाएं। यहां आप उन 9 जगहों के बारे में जान सकते हैं।

1.  देहरादून

वर्ष के अंत में देहरादून आकर्षण का मुख्य केंद्र बन जाता है। ऐसे खूबसूरत नजारे को देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। दिसंबर के महीने में यहां की वादियां और भी खूबसूरत हो जाती हैं। यदि आप हिमालय की पहाड़ियों में घूमने की सोच रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट होगी।

2. कश्मीर 

कश्मीर एक बेहद खूबसूरत जगह है। इसे धरती का जन्नत भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरत वादियों को देखने के लिए पूरे साल लोगों की भीड़ लगी रहती है। दिसंबर के महीने में, तो कश्मीर मानों 10 गुना सुंदर दिखने लगता है। इस समय आप गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों का नजारा भी देख सकते हैं।

3. मैकलोडगंज

मैकलोडगंज हिमालय का बेहद पवित्र जगह है। यहां परम पावन 14वें दलाई लामा का घर है। दलाई लामा के यह घर बेहद खूबसूरत और अध्यात्मिक हैं। इन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। दिसंबर के महीने में यह जगह बेहद खूबसूरत हो जाती है।

4. पेंलिंग

सिक्किम राज्य में स्थित पेलिंग एक बेहद लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यहां आप कंचनजंगा पर्वत के खूबसूरत दृश्य को देख सकते है। यहां आपको तरह तरह के झरने भी देखने को मिल सकते हैं।

5. पराशर झील

साल के अंत में पराशर झील और भी खूबसूरत दिखने लगता है। यहां आपको शिवालय मंदिर भी देखने को मिल सकते हैं। यह झील समुद्र तल से 2,730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

6. शिवपुरी 

शिवपुरी सर्दियों के महीनों में और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां अधिकांश लोग नदी के किनारे बैठ कर पानी की आवाज सुनने की कोशिश करते हैं। यहां आप तंबू में रहकर वहां की खूबसूरत पहाड़ियों का नजारा बड़ी आसानी से देख सकते हैं।

7. दयारा बुग्याल

दयारा बुग्याल उत्तराखंड की बेहद खूबसूरत जगह है। सर्दियों के महीने में यह बेहद बर्फीली हो जाती है। इस मौसम में चारों तरफ आपको अद्भुत नजारे देखने को मिल सकते हैं। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक आपको हिमपात भी देखने को मिल सकती है।

8. मनाली 

दिसंबर के मौसम में मनाली बेहद खूबसूरत घूमने की जगह है। यहां के खूबसूरत नजारे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से दिसंबर के मौसम में आते हैं। मनाली कभी भी आउट ऑफ सीजन नहीं रहता है। यदि आपको साल के अंत में कुछ खास डेस्टिनेशन की तलाश है, तो मनाली आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है।

9. दार्जिलिंग 

साल के अंत में दार्जिलिंग घूमने वाली बेहद खूबसूरत जगह है। यदि आप खूबसूरत डेस्टिनेशन पर अपनी साल के अंतिम छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छी जगह हो सकती है।

अगली खबर