दुन‍िया में इन जगहों पर नहीं होता सूर्यास्‍त, प्रकृति की खूबसूरती देख दंग रह जाएंगे आप

Wonders of world : दुन‍िया में कुछ जगहों पर कुदरत के अलग ही नजारे द‍िखते हैं। क्‍या आप जानते हैं क‍ि ऐसी भी जगहें हैं जहां सूरज डूबता नहीं है। जानें इनके बारे में।

the place where sun never sets, 5 places where sun never sets, country where sun never sets, norway sun never sets, place where sun never rises, place where there is no day, which country has no night only day, which country has longest night in the world
ऐसी जगह जहां कभी नहीं होता सूर्यास्त 
मुख्य बातें
  • नॉर्वे को लैंड ऑफ द मिडनाइट सन भी कहा जाता है, यह एक ऐसा देश है जहां सूर्यास्त नहीं होता।
  • आइसलैंड ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है, यहां जून के महीने में नहीं होता कभी सूर्यास्त।
  • 650 से कम लोगों की आबादी वाला कानाक प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में है शुमार।

हम स्कूल से पढ़ते आ रहे हैं कि सूरज पूर्व दिशा से उगता है और पश्चिम में अस्त होता है। लेकिन क्या होगा अगर यह सच ना हो? हमारी धरती आश्चर्यों से भरी है और यहां अक्सर अजीबो गरीब घटनाएं होती हैं। जी हां पृथ्वी पर कई ऐसे स्थान हैं जहां पर कभी सूर्य अस्त नहीं होता। हमारे देश में सामान्यतौर पर 12 घंटे की रात और 12 घंटे का दिन होता है। लेकिन आपको बता दें दुनिया में कई ऐसी जगह भी हैं जहां कभी रात नहीं होती यानि सूरज नहीं निकलता है। इन जगहों पर सूरज लुका छिपी का खेल खेलता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों से रूबरू करवाएंगे जहां कभी रात नहीं होती यानि सूर्यास्त नहीं होता। आइए जानते हैं।

नॉर्वे

नॉर्वे दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शुमार है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। नॉर्वे को लैंड ऑफ द मिडनाइट सन भी कहा जाता है, यह एक ऐसा देश है जहां सूर्यास्त नहीं होता है, क्योंकि यह आर्कटिक सर्कल में स्थित है। मई से जुलाई के बीच यानि 76 दिनों तक यहां पर कभी सूर्यास्त नहीं होता।

norway sun

नॉर्वे के हैमरफेस्ट शहर को युनिस्को में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। यहां 12:40 पर सूर्यास्त के बाद सिर्फ 40 मिनट की रात होती है और 40 मिनट के बाद फिर सूर्योदय हो जाता है। नार्वे के स्वालबार्ड में 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक सूरज लगातार चमकता रहता है। ऐसे में यदि आप बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो एक बार नॉर्वे की सैर अवश्य करें।

आइसलैंड

आइसलैंड का नाम तो आपने सुना ही होगा, यह एक ऐसा देश है जो अपने हसीन वादियों और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यह स्थान औरोरा के लिए अधिक प्रसिद्ध है, यहां कभी सूर्यास्त नहीं होता।

iceland sun

बता दें ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। साथ ही यह मच्छर मुक्त भी है, जी हां यह सुनकर आप चकित हो उठे होंगे लेकिन आपको बता दें यहां आप मच्छर मुक्त शाम का आनंद ले सकते हैं। इस द्वीप पर जून के महीने में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। आर्कटिक सर्कल का ग्रिम्सी द्वीप द्वीप और अकुरेरी शहर मध्यरात्रि में सर्य को देखने का सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ऐसे में एक बार आइसलैंड की सैर अवश्य करें।

यूकोन, कनाडा

बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ और नीले आसमान से प्रतिबिंब होता यह देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। कनाडा का यह शहर सालभर बर्फ की चादर से ढ़का रहता है।

yukon sun

हालांकि गर्मियों के मौसम में शहर के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में 50 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता। वास्तव में प्रकृति का यह नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। ऐसे में यदि आप यह चमत्कार देखना चाहते हैं तो एक बार कनाडा के यूकोन की सैर एक बार अवश्य करें।

कानाक, ग्रीनलैंड

650 से कम लोगों की आबादी वाला कानाक ग्रीनलैंड प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में शुमार है। यह स्थान आर्कटिक सर्कल के उत्तरी ध्रुव में स्थित है इसलिए ठंड के मौसम में यहां सूर्योदय नहीं होता और अप्रैल में सूर्योदय के बाद अगस्त तक सूर्यास्त नहीं होता।

किरुना, स्वीडन

19000 लोगों की आबादी वाले स्वीडन के उत्तरी शहर में 100 से ज्यादा दिनों तक सूर्यास्त नहीं होता। मई से अगस्त तक यहां पर आप सूर्योदय का नजारा देख सकते हैं, इस दौरान सूरज हमेशा चमकता रहता है।

kiruna sun

यदि आप स्वीडन की सैर की योजना बना रहे हैं तो किरुना के चर्च की सैर एक बार अवश्य करें, यहां पर आप कलाकृति का शानदार नजारा देख सकते हैं।

(Pics Credit : Twitter)

अगली खबर