घर में इस तरह आलू को करें स्टोर, लंबे वक्त तक नहीं होंगे खराब

सब्जी में आलू लोगों की पहली पसंद होती है, इसे सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लॉकडाउन की इस स्थिति में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने एक बार में ढेर सारा आलू स्टोर कर लिया है, ऐसे में यह खराब भी हो सकते हैं।

Right way to store potatoes
Right way to store potatoes 
मुख्य बातें
  • सब्जियों में आलू काफी इस्तेमाल किया जाता है।
  • लॉकडाउन में कई लोग हैं, जो आलू स्टोर कर के पहले से रख लिया है।
  • आलू को रखने से पहले कुछ तकनीक जरूर आजमाएं।

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में लॉकडाउन का समय आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे लोग संक्रमित होने से बचे और अपने घर में सुरक्षित रहें। तीन मई तक बिना किसी जरूरत या फिर इमरजेंसी के लोग बाहर नहीं जा सकते हैं। हालात को देखते हुए कई लोगों ने सब्जी और राशन का सामान पहले से स्टोर कर के रख लिया है। सब्जियों की बात करें तो प्याज और आलू कुछ समय के लिए स्टोर किया जा सकता है। 

वहीं सब्जियों में आलू काफी इस्तेमाल किया जाता है, लोग इसे खाना भी खूब पसंद करते हैं। अगर आप चाहे तो आलू को काफी समय तक स्टोर कर के रख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ तकनीक इस्तेमाल करने की जरूरत है। अगर आपके पास आलू है तो आप कुछ भी बना सकते हैं, जैसे आलू टिक्की, चाट, फ्रेंच फ्राइज आदि। वहीं इन टिप्स के जरिए आप आलू को लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं।

इस तरीके से आलू को लंबे समय करें स्टोर

  • आलू खरीदते वक्त अच्छी तरह से चेक कर लें, क्या इसे स्टोर किया जा सकता है। सड़े हुए आलू, बदबूदार आलू या फिर अंकुरित आलू को लंबे समय तक स्टोर कर के नहीं रख सकते हैं।
  • मार्केट से लाने के बाद आलू को तुरंत प्लास्टिक से बाहर निकाल लें। प्लास्टिक में रहने से आलू जल्दी खराब और गलने लगते हैं। ऐसे में उन्हें पेपर बैग, टोकरी या फिर जूट के बैग में रखें। इस तरह आलू में हवा लगती रहेगी।
  • आलू स्टोर करना चाहते हैं तो इसे ठंडी, नम और अंधेरी जगह पर रखें। आलू को बहुत अधिक रोशनी की जरूरत नहीं होती है, ऐसे में वह अधिक दिन चलते हैं।
  • अगर आप लंबे समय तक आलू रख रहे हैं तो इसे बराबर चेक करते रहें। क्योंकि कई बार एक आलू के खराब होने से कई आलू खराब होने लगते हैं। इसके अलावा अंकुरित आलू को निकाल दें, इससे दूसरे आलू भी अंकुरित होने लगते हैं।
  • आलू को हमेशा रसोईघर से अलग रखना चाहिए। क्योंकि रसोईघर का तापमान अक्सर ज्यादा होता है, ऐसे में आलू के खराब होने की संभावना अधिक है। ऐसे में उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर रखना जरूरी है।
  • आलू बनाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से धो लें। स्टोर करने से पहले आलू धोने से यह कम दिन तक चलते हैं और वे नम वातावरण की वजह से जल्दी खराब हो सकते हैं। धोने से न केवल नमी बढ़ जाती है, बल्कि बैक्टीरिया के विकास में भी बढ़ावा मिलता है। 
  •  कोशिश करें कि कटे हुए आलू को अधिक समय तक खुले में न रखें क्योंकि वह धीरे-धीरे काले होने लगते हैं। छिले हुए आलू को आप ताजा रखने के लिए ठंडे पानी में रख सकते हैं।
  • आलू को फल और सब्जियों जैसे केले, सेब, प्याज, आदि से दूर रखें। यह फल और सब्जियां एथिलीन छोड़ते हैं जो बदले में आलू को अंकुरित कर सकते हैं और उन्हें जल्दी से नरम कर सकते हैं।
  • खराब प्लास्टिक में आलू को स्टोर न करें। खराब प्लास्टिक वेंटिलेशन के कारण बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। इसलिए इस तरह के पैकेट में आलू रखें जहां वेंटिलेशन मिलता रहे।
  • आलू को फ्रिज में रखने से बचें क्योंकि ठंड के कारण वह मीठा होने लगता है। ठंडा तापमान आलू स्टार्च को चीनी में बदल देता है।
अगली खबर