मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू तरीके, दाग-धब्बे भी हो जाएंगे गायब

Home Remedies: मुंहासे से ज्यादातर युवा परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते रहते हैं। वहीं एलोवेरा से लेकर शहद तक ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं।

Tips to get rid of acne
Tips to get rid of acne 
मुख्य बातें
  • मुंहासों की वजह से आपके आत्मविश्वास में कमी आ जाती है।
  • मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं।
  • घर में इन तरीकों से भी आप मुंहासे से छुटकारा पा सकते हैं।

युवाओं के चेहरे पर मुंहासे निकलना आम बात है। अक्सर प्रदूषण और धूल-मिट्टी कई बार यह चेहरे पर इकट्ठा हो जाते हैं, जिसकी वजह से मुंहासे निकलने लगते हैं। इस दौरान मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह का उपाय आजमाते हैं। वहीं मुंहासे जाने के बाद उनके दाग-धब्बे चेहरे पर रह जाते हैं, जो कि देखने में बहुत खराब लगते हैं। कुछ मुंहासे के धब्बे समय के साथ चले जाते हैं, लेकिन कुछ लंबे समय तक रहते है। ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो इन घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं।

घर पर ऐसी कई चीजे उपलब्ध होती हैं, जिनके इस्तेमाल से हम मुंहासे के साथ-साथ उनके दाग-धब्बे से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। मुंहासे के निशान मुख्य रूप से चेहरे पर होते हैं क्योंकि त्वचा पर छिद्र अतिरिक्त तेल या मृत त्वचा कोशिकाओं के साथ हो जाते हैं। कई बार ये चिंता या तनाव का कारण भी बन सकते हैं। इसके अलावा हार्मोनल बदलाव होने की वजह से भी मुंहासे निशान हो जाते हैं। वहीं घरेलू नुस्खे आजमाना फायदेमंद साबित हो सकता है। यही नहीं इसका असर आपको कुछ ही दिन में देखने को मिलेगा।

इन तरीकों से पा सकते हैं मुंहासे से छुटकारा

  1. शहद- हेल्दी त्वचा के लिए शहद बेहद फायदेमंद है, यह आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसके अलावा ये मृत त्वचा की कोशिकाओं को पुनजीर्वित करता है, ऐसे में हर दिन शहद लगाने से आपको मुंहासे के निशान को कम करने में मदद मिलेगी। अगर आप चाहे तो इसमें हल्दी पाउडर भी मिक्स कर सकती हैं। इसे रोजाना चेहरे पर लगाने से इसका फायदा आपको कुछ दिन में देखने को मिलने लगेगा।
  2. एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल में हीलिंग के गुण होते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-फंगल गुण भी होते हैं और इस तरह यह संक्रमण को फैलने से रोकता है। यह आपकी त्वचा पर सूजन को भी दूर करता है। यह आपकी त्वचा के आसपास धूल को इकट्ठा होने से रोकता है। एलोवेरा जेल को दिन में दो बार लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है।
  3. ग्रीन टी- सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी ग्रीन टी बेहद फायदेमंदो होता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने की वजह से यह आपकी खीजी हुई त्वचा को सुखाने में मदद करता है और सूजन को भी कम करता है। कॉटन बॉल की मदद से रोजाना ग्रीन टी लगाएं। इसके साथ ही ध्यान रहे कि आपकी त्वचा पर जलन पैदा न करती हो।
  4. सेब का सिरका- एप्पल साइडर सिरका में मौजूद एसिड एक्सफोलिएशन में मदद करता है और मुंहासों को सुखाने में मदद करता है। यह वायरस और कई कार्बनिक अम्लों से लड़ने में भी मदद करता है जिससे आपको आसानी से मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगी।
  5. टी ट्री ऑयल- रोजाना चेहरे पर टी ट्री ऑयल लगाने से मुंहासों के निशान से छुटकारा पा सकते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने की वजह से यह बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करता है। यह त्वचा की जलन और सूखापन को भी कम करता है।
अगली खबर