Beauty Tips in hindi: पुरानी ब्राउन लिपस्टिक को इन तरीकों से करें यूज, पैसे हो जाएंगे पूरे वसूल

Makeup tips in hindi : पुरानी ब्राउन ल‍िपस्‍ट‍िक को फेंके नहीं। कई तरीके से इसे इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जानें पुरानी ब्राउन ल‍िपस्‍ट‍िक के मेकअप हैक्‍स।

Brown Lipstick, brown lipsticks, lipstick shades, tips to use brown lipstick, ways to use brown lipstick, lipstick for contouring, lipstick for eye liner, brown lipstick for kajal, brown lipstick for eye filler, कन्टूर करने के लिए ब्राउन लिपस्टिक, आईलाइनर
tips to use brown lipstick in different ways (Pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • कन्टूर करने के लिए ब्राउन लिपस्टिक सबसे ज्यादा असरदार है।
  • आप ब्राउन काजल की जगह ब्राउन लिपस्टिक का काजल की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • स्मोकी लुक देने के लिए ब्राउन लिपस्टिक का यूज करना सबसे आसान तरीका है।

लड़कियों को लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद होता है। कुछ महिलाएं और लड़कियां लिपस्टिक की इतनी शौकीन होती है कि उनके पास एक कलर के कई शेड्स होते हैं। अगर आपको ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद है तो जाहिर है एक कलर में लाइट, मिडयम और डॉर्क टोन के कई शेड्स होंगे। कई बार एक रंग के अलग-अलग शेड्स देखकर अगर आपको भी गिल्ट होने लगता है तो परेशान मत होइए। हम आपको बता रहे हैं कि ब्राउन लिपस्टिक का आप किस तरह से अलग-अलग चीजों में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

-कन्टूर करने के लिए ब्राउन लिपस्टिक

अगर आपका कन्टूर पैलेट खत्म हो गया है या फिर आप कन्टूर पैलेट में इन्वेस्ट नहीं करना चाह रही हैं तो आपकी ब्राउन लिपस्टिक आपके काम आ सकती है। कन्टूरिंग के लिए आपको ऐसा शेड चाहिए होता है, जो आपकी स्किन से एक शेड डार्कर हो। आप अपनी जरूरत के अनुसार डार्क से लेकर लाइट शेड तक कन्टूर कर सकती हैं।

-ब्राउन लिपस्टिक से दें स्मोकी लुक

इन दिनों स्मोकी मेकअप का ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आपके पास ब्राउन कलर का पैलेट नहीं है तो ब्राउन शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको थोड़ी सी लिपस्टिक लेकर आईलिड पर ब्रश की मदद से लगाना है। इसके लिए आप कॉर्नर से शुरू करते हुए लैशलाइन के पास ब्लेंड करें। आप उंगलियों की मदद से भी आंखों के हार्श लाइन पर ब्लेंड कर सकती है।

-आईब्रो को फिल करें

आप ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल आईब्रो को फिल करने के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए एंगुलर ब्रश पर थोड़ी सी लिपस्टिक लें और आइब्रो को फिल करें। जरूरत से ज्यादा आइब्रो फिल न करें। फिर लैशेज को भी ब्रश करें जिससे आपके आइब्रो को परफेक्ट लुक मिलेगा।

-आई लाइनर की तरह करें इस्तेमाल

इन दिनों ब्लू, ग्रीन और अलग- अलग कलर के आईलाइनर को लगाने का ट्रेंड छाया हुआ है। अगर आपको भी कलरफुल आईलाइनर लगाना पसंद है तो लिक्विड ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल कर ब्राउन लाइनर लगा सकती हैं। इससे आपको नया लुक भी मिलेगा। आप लाइनर ब्रश की मदद से आइलिड्स पर भी लगा सकती हैं।

-ब्राउन लिपस्टिक से लगाएं काजल

अगर आपको  ब्राउन कलर का काजल लगाने का मन है लेकिन आपके पास नहीं है, तो ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। काजल ब्रश की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। फिर ब्रश की मदद से ब्लेंड कर लें।

अगली खबर