Handmade Holi Card : होली की शुभकामनाएं देने के ल‍िए बनाएं ये रंगब‍िरंगा कार्ड, देखें सामग्री और तरीका

लाइफस्टाइल
Updated Mar 27, 2021 | 06:49 IST

होली की बधाई देने के लिए लोग अक्सर बाजार से होली कार्ड खरीदते है। यहां बताएं गए आसान तरीके से घर में ही होली का कार्ड बना सकते है।

मुख्य बातें
  • होली पर शुभकामना संदेश व कार्ड द‍िए जाते हैं
  • होली से पहले बाजार में तरह-तरह के होली कार्ड मिलने शुरू हो जाते है
  • होली कार्ड बनाकर आप अपनों को बधाई दे सकते हैं

Handmade Holi Card: होली बहुत जल्द आने वाली है। हमारे देश में होली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। इसमें लोग तरह-तरह के पकवान घर में बनाकर एक दूसरे के यहां आपसी दुश्मनी भूलकर आपस में गले मिलते हैं। इस खास मौके पर लोग अक्सर अपनों को बधाई देने के लिए होली कार्ड का इस्तेमाल करते है। यदि आप बाजार जाने के बजाय घर में ही होली कार्ड बना ले, तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। यह बहुत कम समय में बनाया जा सकता है। 

यदि आप होली की बधाई खुद के बनाएं हुए होली कार्ड से दे, तो यह होली आपको अपनों के और भी करीब ला सकती है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए है, होली कार्ड बनाने का आसान तरीका। जिसे देखकर आप घर में आसानी से बाजार जैसा होली कार्ड बना सकते है। तो आइए जाने होली कार्ड बनाने का आसान तरीका।

 होली कार्ड बनाने की सामग्री

- सफेद पेपर
- कैंची
- गम
-कलर पेंट
- पेन


 होली कार्ड बनाने का विधि

- होली स्पेशल कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले सफेद कागज ले।

- अब उसे बीचों-बीच अच्छी तरह मोड़ लें।

- जब कागज अच्छी तरह मुड़ जाए, तो दूसरे सफेद पेपर को पतला काटकर एक किनारे से छोटे-छोटे काट लें।

- जब पेपर अच्छी तरह कट जाए, तो उसे मोड़कर गम से चिपका दें।

- पेपर को मोड़ने के बाद कटे हुए पेपर के को हाथों से अच्छी तरह फैला दें।

- अब उसे कलर में डुबोकर होली के कार्ड के ऊपर फूल की तरह हर कलर का लगाएं।

- जब पेपर  पर अच्छी तरह रंग-बिरंगे कलर लग जाए, तो बीच में थोड़ा जगह छोड़ दे।

- छोड़ी गई जगह पर हैप्पी होली लिखकर अपनों को होली की शुभकामनाएं दें।

अगली खबर