महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बेलगाम, एक दिन में सर्वाधिक 27 हजार से ज्यादा केस दर्ज

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस हाहाकार मचा रहा है। पिछले 24 घंटे में 27 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं जो एक दिन में सर्वाधिक है।

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बेलगाम, एक दिन में सर्वाधिक 27 हजार से ज्यादा केस दर्ज
महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बेलगाम 
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 27 हजार से ज्यादा केस दर्ज
  • ऐहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज को 31 मार्च तक किया गया है बंद

मुंबई। देश के 6 राज्यों में कोरोना वायरस एक बार फिर कहर बरपाना शुरु कर चुका है। अगर बात महाराष्ट्र की करें तो यहां पर मामला गंभीर है। पिछले 24 घंटे में 27,126 केस दर्ज किए गए हैं और 92 लोगों की मौत हुई है। इन सबके बीच 13, 588 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। महाराष्ट्र में अब तक कुल 24, 49, 147 केस दर्ज किए गए हैं। अब तक कुल 22,03, 553 लोग ठीक भी हुए हैं अभी तक कुल 53, 300 लोगों की मौत हुई है। 

शिवाजी पार्क और दादर से डराने वाली तस्वीर सामने आई
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केस के बीत शिवाजी पार्क और दादर से जो तस्वीरें आईं वो हैरान करने वाली थीं। लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के खरीदारी करते मिले। जब लोगों से पूछा गया कि क्या उन्हें नहीं पता कि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं तो जवाब गैरजिम्मेदार और हैरान करने वाला था। किसी ने कहा कि मास्क उनकी जेब में है। लेकिन सांस लेने में दिक्कत की वजह से नहीं लगा रहे हैं।

लॉकडाउन की संभावना से इंकार नहीं

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से जब पूछा गया कि क्या दोबारा लॉकडाउन लगाया जा सकता है तो उस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन जरूरत पड़ने पर इस संदर्भ में फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और लॉकडाउन लगाने की नौबत नहीं आएगी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर