नए साल में NFT बनेगा सेलिब्रिटी और कंपनियों के कमाई का बड़ा जरिया, जानें रेस में कौन

NFT: साल 2021 में डिजिटल दुनिया में एनएफटी कमाई का नया ट्रेंड लेकर आया है। और अब इस रेस में सेलिब्रिटी से लेकर कॉरपोरेट भी शामिल हो गए हैं। ऐसे में 2022 में NFT नए लेवल पर पहुंच सकता है।

NFT  Income
2022 में एनएफटी बनेगा कमाई का बड़ा जरिया  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • दुनिया का पहला SMS 91 लाख रुपये में बिका है। जिसे साल 1992 में भेजा गया था।
  • अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, सलमान खान,सनी लियोनी, सुनील गावस्कर, युवराज सिंह ने  एनएफटी पर एंट्री कर ली है।
  • NFT पर पर पेटिंग, ऑर्ट वर्क, म्यूजिक एलबम, तस्वीर, सेलिब्रिटी के रेयर कलेक्शन डिजिटल रुप में उपलब्ध होते हैं।

नई दिल्ली:  डिजिटल वर्ल्ड में क्रिप्टो को चुनौती देने के लिए NFT(Non Fungible Token)नया बज(Buzz) है। गूगल ट्रेंड की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में लोगों ने क्रिप्टो से ज्यादा NFT को सर्च किया है। लोकप्रियता का आलम यह है सेलिब्रिटी से लेकर कंपनियों ने इस पर दांव लगाना शुरू कर दिया है। चाहे हॉलीवुड में पेरिस हिल्टन, लिंडसे लोहान हो या फिर बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, सलमान खान और सनी लियोनी, क्रिकेट में सुनील गावस्कर, युवराज सिंह ने  एनएफटी पर एंट्री कर ली है। और अब इस रेस में कॉरपोरेट वर्ल्ड भी उतर गया है। 

दुनिया का पहला SMS 91 लाख रुपये में बिका

हाल ही में दुनिया का पहला SMS जिसे 1992 में भेजा गया था। उसे वोडाफोन ने उस एसएमएस को एनएफटी के रूप में 1.07 लाख यूरो यानी करीब 91 लाख 15 हजार रुपये में नीलाम किया गया। हालांकि दुनिया के पहले एसएमएस के NFT को इतनी मोटी रकम देकर किसने खरीदा, इसका खुलासा नहीं हुआ है।  मैसेज “Merry Christmas” को दिसंबर 1992 को वोडाफोन नेटवर्क के जरिये भेजा गया था।

इसी तरह मार्च में ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने अपने सबसे पहले ट्वीट को एनएफटी के रूप में नीलाम किया था। उनका वह ट्वीट 29 लाख डॉलर (21.93 करोड़ रुपये) में नीलाम हुआ। इसी तरह नवंबर महीने में अमिताभ बच्चन ने एनएफटी की नीलामी शुरू की, जिसमें उन्हें अपने कलेक्शन से करीब 7 करोड़ रुपये मिले।

कैसे काम करता है NFT

NFT एक डिजिटल दुनिया है। जो  ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके तहत  ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी डिजिटल असेट्स को एक यूनीक आईडी देता है। इसके जरिए किसी भी असली दुनिया की चीज को डिजिटल वर्जन में परिवर्तित कर रखा जाता है। जिसे बाद में बेचा भी जा सकता है और उससे मोटी कमाई हो सकती है। एनएफटी पर प्लेटफॉर्म पर कोई भी अपना रजिस्ट्रेशन कराकर एसेट की बोली लगा सकता है। और सबसे अधिक बोली के आधार पर उसे खरीद सकता है। साथ ही अपना खुद का एनएफटी प्लेटफॉर्म भी शुरू कर सकता है।

ये भी पढ़ें: 2026 तक शहर हो जाएंगे कचरा फ्री ! हर रोज 86 हजार वार्ड से कलेक्शन , 9 शहरों को मिला 5 स्टार

कैसे होती है मोटी कमाई

 NFT का चलन दुनिया में पिछले 4-5 साल में तेजी से बढ़ा है। आम भाषा में एनएफटी एक डिजिटल कलेक्शन प्लेटफॉर्म है। जहां पर पेटिंग, ऑर्ट वर्क, म्यूजिक एलबम, तस्वीर, सेलिब्रिटी के रेयर कलेक्शन डिजिटल रुप में उपलब्ध होते हैं। ये सेलिब्रिटी कलेक्शन की चाहत रखने वालों को अपने एसेट डिजिटल फॉर्म में बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि क्वॉइन टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में NFT की बिक्री 17 अरब डॉलर पार कर सकती है। 

2022 में रहेगा हॉट

जिस तरह से एनएफटी ने 2021 में तेजी दिखाई है। उसे देखते हुए, 2022 में इसके हॉट रहने की उम्मीद है। टेक महिंद्रा ने भी एनएफटी लांच करने का ऐलान कर दिया है। इस तरह भारत में एनएफटी लांच करने वाली एमजी मोटर्स पहली कार कंपनी बन गई है। इसे देखते हुए पूरी संभावना है कि भारत के कई सेलिब्रिटी और कंपनियां इस नए बाजार में 2022 में दांव लगाएंगी।

ये भी पढ़ें: यूपी के 5 वें शहर में मेट्रो, रैपिड रेल,एक्स्प्रेस-वे प्रोजेक्ट से देश में बना खास

अगली खबर