ShadGi VIDEO Song: Parmish Verma के नए पंजाबी गाने ने मचाई धूम, एक हफ्ते से कम समय में मिले 66 लाख व्यूज

Parmish Verma Shadgi VIDEO Song: पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा का नया गाना सादगी इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 5 नवंबर को रिलीज के बाद यह 66 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मुख्य बातें
  • पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा का नया पंजाबी गाना शादगी हुआ रिलीज
  • इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हुआ वीडियो
  • एक हफ्ते से भी कम समय में 66 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

मुंबई: परमिश वर्मा का नया पंजाबी गाना सादगी कुछ दिन पहले रिलीज हो चुका है और इसे तेजी से दर्शकों की प्रतिक्रिया भी मिल रही है। टीजर आने के बाद से ही फैंस के बीच गाने को लेकर उत्साह बना हुआ था। परमिश वर्मा ने 2 नवंबर को टीजर शेयर करते हुए फैंस को गाने की झलक दिखाई थी और इसके बाद 5 नवंबर को यूट्यूब पर इसका प्रीमियर हुआ।

अब गाने को फैंस के बीच लगातार देखा जा रहा है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर परमिश ने टीजर और रिलीज को लेकर जानकारी दी थी।

यह गाना एक लड़के के लड़की से माफी मांगने और अपनी गलती न दोहराने का वादा करने के साथ शुरू होता है, जबकि रिश्ते से थक चुकी लड़की दूर चले जाने का फैसला करती है। ऊपर वीडियो में आप पंजाबी सिंगर का गाना देख सकते हैं।

खुद परमिश वर्मा ने इस नए गाने को गाया है और गाने के बोल लाडी चहल और संगीत मिक्स सिंह ने लिखे हैं। फिल्मों के वर्कफ्रंट पर परमिश की अगली फिल्म ‘शुदाई’ होने जा रही है, जिसमें वह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

गाने में परमिश ने हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल का संदेश भी दिया है। जब वह क्लब में जाते हैं, तो गार्ड उन्हें एक कोरोनोवायरस महामारी को देखते हुए हैंड सैनिटाइज़र देता है।

सर्जरी से पहले रिलीज किए थे दो गाने:
गायक ने सर्जरी के लिए जाने से पहले दो गाने रिलीज किए थे, जिसमें 'हीरा दा चल्ला और हाय तौबा' शामिल हैं। 'हीरा दा चल्ला' गाने के बोल विक्की संधू ने लिखे हैं और संगीत रजत नागपाल ने दिया है। जबकि वीडियो गुरिंदर बावा द्वारा निर्देशित है। गाने को लॉकडाउन के बाद रिलीज़ किया गया था और हरियाणा में शूट किया गया था।

अगली खबर