Punjabi Song: गुरनाम भुल्लर का पंजाबी गाना हुआ हिट, 41 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

पंजाबी सॉन्ग
Updated Jun 21, 2020 | 14:23 IST

Gurnam Bhullar Diamond Punjabi Song: पंजाबी सिंगर गुरनाम भुल्लर के गानों को बड़ी संख्या में फैंस पसंद करते है। उनका गाना डामंड भी खूब चर्चा में रहा है और इंटरनेट पर धमाल मचाता रहता है।

Gurnam Bhullar Punjabi Song: पंजाबी गायक गुरनाम फैंस के बीच चर्चित सिंगर हैं और उनके गाने अक्सर हिट होते रहते हैं। उनके इन्हीं गानों में एक डायमंड सॉन्ग शामिल है जिसके वीडियो में वह खुद भी शामिल होते हैं। वह गाने में एक देसी अंदाज वाली लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही बैक ग्राउंड मे किसी मॉडर्न शहर का लुक नजर आ रहा है। गाने को एक ही जगह सीमित न करके अलग अलग लोकेशन पर शूट किया गया है और साथ ही दोस्ती यारी की धुन का पुट भी देखने को मिलता है।

गाने के लिरिक्स विक्की धालीवाल ने लिखे हैं और म्यूजिक इकविंदर सिंहू ने दिया है। गाने के बारे में अधिक जानने के लिए वीडियो देख सकते हैं।

अगली खबर