Latest Punjabi Song: पंजाबी गाना 'दिल मेरा' हुआ वायरल, कपल की क्यूट लव स्टोरी के दीवाने हुए दर्शक

पंजाबी सॉन्ग
Updated Jun 04, 2020 | 22:07 IST

Latest Punjabi Song: कई पंजाबी गानों के बीच सिंगर मैजिक का नया गाना 'दिल मेरा' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दर्शक इस गाने को खूब देख रहे हैं।

Latest Punjabi Song: पंजाबी गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि पंजाबी गाने रिलीज होते ही छा जाते हैं और इसे लाखों व्यूज मिलते है। हाल ही पंजाबी सिंगर मैजिक का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है 'दिल मेरा'। गाने 'दिल मेरा' के वीडियो में एक क्यूट कपल की लव स्टोरी है। गाने में मुख्य कलाकार के रूप में रीत नरूला और सैम नरूला हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों में उतर जाने वाली है तो वहीं गाने को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। गाने में रीत और सैम प्यार के हर एक लम्हें में डूबे नजर आते हैं। पंजाबी गानों के शौकीन लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को सिंगर मैजिक और पंकज ने मिलकर लिखा है। गाने का संगीत मैप म्यूजिक ने लिखा है। गाने को डायरेक्ट राज नरूला और दिशू नरूला ने किया है। इस गाने को अबतक करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है।

अगली खबर