2021 ka rashifal: क‍िस राश‍ि की खुलेगी क‍िस्‍मत, क‍िसको लगेगा झटका - देखें 12 राश‍ियों का 2021 का राश‍िफल

2021 Annual Horoscope : 2020 में हताशा का दौर देखने के बाद 2021 से सभी खासी उम्‍मीद लगाए हैं। तो क‍िसका साथ देगा ये साल, देखें 2021 के वार्ष‍िक राश‍िफल में।

2021 ka rashifal: क‍िस राश‍ि की खुलेगी क‍िस्‍मत, 2021 ka varshik rashifal, 2021 सालाना राश‍िफल, Annual Rashifal 2021, Salana rashifal 2021, horoscope 2021, astrology 2021, new year 2021
Salana rashifal 2021 
मुख्य बातें
  • मेष राश‍ि को सेहत के प्रत‍ि सचेत रहना होगा
  • कई राश‍ियों के घर खरीदने के योग बन रहे हैं
  • जॉब के मामले में भी कुछ राश‍ियों के ल‍िए खुलेंगे दरवाजे

2021 Annual Rashifal : नवीन वर्ष 2021 के शुभ आगमन से हर कोई उत्साहित व तहे दिल से स्वागत को तैयार है। 2020 बहुत अच्छा नहीं था। पूरी दुनिया 2020 में कोरोना से परेशान है।2021 मन में आशा की सप्तरंगी इंद्रधनुषी किरणें एक नई मंजिल की तलाश में बाहें बिछाए खड़ी है। हम पूरे आकाश को अपनी बाहों में भरना चाहते हैं। अच्छी बात है। कर्म ही पूजा है लेकिन प्रारब्ध भी तो है। कई जन्मों के संचित पुण्य व पाप का हिसाब किताब भी तो है। सितारों का खेल भी है। इन सबके बीच जानते हैं प्रत्येक राशियों के लिए 2021 कैसा रहेगा--

2021 का राश‍िफल (Yearly Horoscope of 2021)

Mesh Rashifal 2021 : यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा।अप्रैल के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। फरवरी में हेल्थ के प्रति सचेत रहें। राजनीतिज्ञों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा है। जॉब में प्रगति होगी।

Vrish Rashifal 2021 : आर्थिक सुख मार्च के बाद बेहतर रहेगा। इस वर्ष जॉब के लिए नवीन मार्ग बनेंगे। संतान को सफलता मिलेगी। मई के बाद घर व वाहन का सुख मिलेगा।व्यवसाय में भी प्रगति है।

Mithun Rashifal 2021 : कई वर्षों से रुके कार्य मार्च के बाद पूर्ण होंगे। 15 अप्रैल के बाद कोई नया व्यवसाय शुरू करेंगे। छात्रों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। छात्रों के लिए यह वर्ष मई के बाद बहुत ही अच्छा रहेगा।

Kark Rashifal 2021: इस वर्ष जॉब में प्रमोशन के संयोग बनेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। धन के निवेश में प्रगति होगी। इस वर्ष आप मन चाहा घर क्रय करेंगे।

Singh Rashifal 2021 : आर्थिक सुख उत्तम रहेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। मई के बाद विदेश यात्रा की पूरी संभावना है। अप्रैल के बाद जॉब में उन्नति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। यह वर्ष सफलता का है।

Kanya Rashifal 2021 : आर्थिक सुख बेहतर होगा। व्यवसाय में प्रगति व धन का आगमन होगा। छात्रों के लिए यह वर्ष बहुत ही बेहतर है। मई के बाद जॉब में प्रोमोट होंगे। स्वास्थ्य भी लगभग बेहतर रहेगा।

Tula Rashifal 2021 : मार्च के बाद व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता है। इस वर्ष आपकी कई धार्मिक यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य सुख भी ठीक रहेगा। मई के बाद जमीन तथा वाहन क्रय करने में सफल रहेंगे।

Vrishchik Rashifal 2021 : धन का निवेश होगा। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। इस वर्ष मन चाहा घर ले सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

Dhanu Rashifal 2021 : जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। मई के बाद व्यवसाय में आशातीत सफलता है। इस वर्ष खूब धार्मिक यात्रा हो सकती है।

Makar Rashifal 2021 : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। जून से नवम्बर तक मकान लेने का सुखद संयोग है।

Kumbh Rashifal 2021 : इस वर्ष जॉब में सफलता है। विदेश भी जा सकते हैं। व्यवसाय में परिवर्तन भी हो सकता है। राजनीति में सफलता की प्राप्ति है।

Meen Rashifal 2021 : छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर तनाव समाप्त होगा। मई के बाद का समय बहुत ही बेहतर है।व्यवसाय में प्रगति की संभावना है।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर