Aaj ka Rashifal 03 July 2022: जॉब और करियर में यह जातक करेंगे प्रगति, देखें 03 जुलाई का अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 03 July 2022: आज कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

03 जुलाई 2022 का राशिफल:
03 जुलाई 2022 का राशिफल: 
मुख्य बातें
  • 03 जुलाई को आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। 
  • इस दिन कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफल रहेंगे। 
  • जॉब को लेकर 03 जुलाई मकर राशि के जातकों के लिए सही रहेगा। 

03 जुलाई 2022 का राशिफल: आज आश्लेषा नक्षत्र व कर्क राशि है। 06:33 प्रातःकाल के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन के लिए सिंह राशि में आ जाएंगे। गुरु अपनी राशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सूर्य मिथुन में गोचर रत हैं। आज कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Also Read: अंक ज्योतिष, 03 जुलाई 2022: आठ जन्मांक वालों को मिलेगा जॉब का शानदार प्रस्ताव, पढ़ें अपना अंकफल

1. मेष राशिफल- 

सूर्य इसी राशि से द्वितीय व गुरु द्वादश रहकर लाभ देंगे। 06:33 am के बाद पंचम चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। रियल स्टेट व बैंकिंग व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मूंग का दान करें।

2. वृष राशिफल-

आज का दिन इस राशि से द्वितीय सूर्य, एकादश गुरु व 06:33 am के बाद चतुर्थ चन्द्रमा शुभ बनाएगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। राहु स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 

जॉब में प्रगति होगी। सप्तम गुरु व इस राशि का सूर्य गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नीला रंग शुभ है। गणेश जी की उपासना करें। दही व चावल का दान करें।

4. कर्क राशिफल-

आज के दिन 06:33 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। जॉब में सफलता का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। गेंहू व गुड़ का दान करें।

5. सिंह राशिफल-

सूर्य का मिथुन व गुरु का धनु गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व हरा रंग शुभ है करें। तिल व गुड़ का दान करें।

Also Read: 03 जुलाई 2022 का पंचांग: भगवान शिव के रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन, मंदिर में करें विष्णु जी के दर्शन

6. कन्या राशिफल- 

चन्द्रमा 06:33 am के बाद एकादश भाव में रहेंगे। मिथुन का सूर्य व सप्तम गुरु बहुत ही शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। राजनीतिज्ञ करियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 

आज 06:33 am के बाद दशम चंद्रमा कर्म भाव में व सूर्य मिथुन व गुरु मीन में रहकर सफलता की प्राप्ति कराएंगे। पीला व नीला रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें। धार्मिक यात्रा करने के संकेत हैं। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

9. धनु राशिफल- 

आज राजनीतिज्ञों से लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन प्राप्ति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

10. मकर राशिफल-

06:33 am के बाद अष्टम चन्द्रमा, तृतीय गुरु व खष्ठम सूर्य आर्थिक लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। जमीन क्रय कर सकते हैं। सवा किलो उड़द का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 

06:33 am के बाद चन्द्रमा सप्तम है। आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, पूर्ण सफलता के लिए श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं व अन्न दान करें।

12. मीन राशिफल- 

आज सूर्य इसी राशि से चतुर्थ व गुरु इसी राशि में तथा चन्द्रमा 06:33 am के बाद खष्ठम है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेंगे। वाहन या जमीन क्रय में सफलता के संकेत हैं। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त पाठ करें व अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर