आज का राशिफल 10 अप्रैल 2021: एक साथ मीन राशि में गोचर कर रहे सूर्य और चन्द्रमा, जानिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 10 अप्रैल 2021: शुक्रवार को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में चन्द्रमा मीन राशि में मौजूद है। सूर्य और चन्द्रमा एक साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 10th April 2021
आज का राशिफल, Aaj ka Rashifal 10th April 2021 
मुख्य बातें
  • राहु व मंगल वृष राशि में बना रहे अंगारक योग।
  • मेष और मीन राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • कर्क राशि के छात्रों को होगी नए अवसरों की प्राप्ति।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है व चन्द्रमा मीन राशि में है। इस समय शनि मकर राशि में हैं।अभी सूर्य मीन में व गुरु कुम्भ में है। आज सबसे अलग बात यह है कि सूर्य व चन्द्रमा एक साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। राहु व मंगल वृष में अंगारक योग बना रहे हैं। आज तुला व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।

मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 10 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: राहु व मंगल इसी राशि में हैं।सूर्य व चन्द्र गोचर आपको जॉब में नया चैलेंज स्वीकार कराएगा। ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब को नई दिशा देंगे। व्यावसायिक उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है। आज यात्रा से बचें। तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: किसी नजदीकी रिश्ते में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज जॉब से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। विष्णु जी की पूजा करें तथा मंदिर जाकर उनकी 04 परिक्रमा करें। लाल व पीला रंग शुभ है। यात्रा को लेकर सचेत रहें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में सफलता का है। आज धार्मिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय से खुश रहेंगे। गणेश जी की कृपा से लाभ प्राप्त होगा। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। बिजनेस में मित्रों का सहयोग रहेगा। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज यात्रा के प्रति सचेत रहें।पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। जॉब में सफलता सम्भव है। केतु का इस राशि में व चन्द्रमा का मीन गोचर शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी । बिजनेस में संघर्ष है लेकिन धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। उड़द का दान करें। जॉब में नवीन दायित्व से लाभान्वित होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब में संघर्ष के संकेत हैं। व्यवसाय में प्रगति से सुख मिलेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। रिश्तों में तनाव मिल सकता है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। चन्द्रमा का सूर्य के साथ इस राशि में गोचर लाभप्रद है। छात्र अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर