आज का राशिफल 11 जनवरी 2021: मकर राशि के लोगों को हर काम में मिलेगी सफलता, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल, 11 जनवरी 2021: कर्क व मीन के छात्र नवीन अवसर की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक सेहत के प्रति लापरवाही नहीं करें। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 11 January 2021
Aaj Ka Rashifal 11 January 2021 
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय मंगल की राशि वृश्चिक में चन्द्रमा।
  • मकर राशि के लोग प्रत्येक कार्यों में करेंगे सफलता की प्राप्ति।
  • कर्क व मीन राशि के छात्र करेंगे नवीन अवसरों की प्राप्ति।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज वर्ष 2021 के ग्यारहवें दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में है व ज्येष्ठा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर के लोग प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 11 जनवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: हनुमान जी की कृपा आप पर है। प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज गुरु व मकर का बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आसमानी रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: पिता के आशीर्वाद से लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव व्यवसाय व जाँब में सफल करेगा। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: शिक्षा से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी।यात्रा के प्रति सचेत रहें। नारंगी शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्र का गोचर लाभ दे सकता है।मूंग का दान करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा जाँब में उन्नति देंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जाँब में शुक्र व चन्द्र गोचर प्रगति देगा। नारंगी रंग शुभ है। चने का दान करें। आज कोई धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन जाँब में सफलता का है। गुरु व चन्द्र गोचर शुभ है। नारंगी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। किसी प्रिय मित्र के आगमन के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन संघर्षमय है। व्यवसाय में परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: उच्चाधिकारियों की सहायता से जाँब में उन्नति हो सकती है। हेल्थ से थोड़ा तनाव मिल सकता है।नारंगी रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर