आज का राशिफल 12 जनवरी 2021: मकर व मीन के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 12 जनवरी 2021: आज कुम्भ राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

horoscope daily astrology aaj ka rashifal 12 january 2021 in hindi
aaj ka rashifal 12 january 2021 
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय मूल नक्षत्र है।
  • चन्द्रमा सूर्य के साथ धनु राशि में है।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय मूल नक्षत्र है व चन्द्रमा सूर्य के साथ धनु राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुम्भ राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 12 जनवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आप जॉब में उन्नति के मार्ग पर हैं। विष्णु जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ करें। कोई पुराना रुका सरकारी कार्य अब पूर्ण हो सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है।आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज गुरु व चन्द्रमा जॉब में लाभ देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। गुरु व मंगल का प्रभाव जॉब  में सफल करेगा। हेल्थ पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीति से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। वाणी के प्रति सचेत रहें।नारंगी रंग शुभ है। 


6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  जॉब में प्रोमोशन की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में धन आगमन से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र का गोचर पॉलिटिक्स में लाभ दे सकता है। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आज का चन्द्रमा व सूर्य गोचर जॉब में उन्नति देंगे। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।बजरंगबाण का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  व्यवसाय में शुक्र व चन्द्रमा नए बिजनेस डील की तरफ ले जा सकते हैं।मंगल आत्मबल देगा। हरा रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। मंगल व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: परिवार में किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। जॉब में रुके हुए धन के आगमन के संकेत हैं।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।                      

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब में तनाव का है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें ।नीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धार्मिक अनुष्ठान का सानन्द लेंगे। छात्रों के कॅरियर में उन्नति हो सकती है। व्यवसाय से अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है।नारंगी रंग शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर