आज का राशिफल 13 फरवरी 2021: सिंह राशि को होगी नवीन अवसरों की प्राप्ति, तुला के जातक रखें स्वास्थ्य का ध्यान

आज का राशिफल, 13 फरवरी 2021: आज चन्द्रमा व सूर्य कुम्भ में एक साथ रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुम्भ व मेष राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानें राशिफल।

horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 13 february 2021
aaj ka rashifal 13 february 2021 
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में है।
  • आज शतभिषा नक्षत्र है।
  • आज चन्द्रमा व सूर्य कुम्भ में एक साथ रहेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में है व शतभिषा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा व सूर्य कुम्भ में एक साथ रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुम्भ व मेष राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 13 फरवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में कई रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।राजनीतिज्ञ उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में उन्नति है। आज चन्द्रमा व मंगल गोचर जॉब में लाभ देंगे।   पीला व सफेद रंग शुभ है। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:   जॉब से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। यात्रा के प्रति सचेत रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा का गोचर जॉब के प्रोमोशन
में लाभ दे सकता है। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शनि व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में उन्नति देंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में
रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज व्यवसाय में नए डील से लाभ है। जॉब में थोड़ा तनाव है।नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रोग्रेस का है। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में वक्री बुध,शनि व गुरु की इस राशि में उपस्थिति जॉब में लाभान्वित कर सकती है। धन आगमन के संकेत हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। सफेद व पीला रंग शुभ है।          

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में उन्नति है।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें । आसमानी व हरा रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में प्रोग्रेस के लिए अनुकूल है। व्यवसाय में तनाव रहेगा। बीपी या शुगर के पेशेंट को प्रॉब्लम आ सकती है।लाल रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर