आज का राशिफल 14 फरवरी 2021: आज मेष राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, कुम्भ व तुला होंगे लाभान्वित

आज का राशिफल, 14 फरवरी 2021: ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुम्भ व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। जानें राशिफल।

horoscope daily astrology aaj ka rashifal 14 february 2021 in hindi
aaj ka rashifal 14 february 2021 in hindi 
मुख्य बातें
  • आज कुम्भ व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे।
  • मेष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • कन्या व मकर के छात्र शिक्षा की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व कुम्भ राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुम्भ व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व मकर के छात्र शिक्षा की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 14 फरवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज छात्रों को कॅरियर में सफलता मिलेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी ।लाल व पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: व्यवसाय में नए कार्य के मार्ग बनेंगे तथा अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। अन्न  दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष भरा है।  व्यवसाय परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।।हनुमान जी का दर्शन करें व उनको लाल वस्त्र व लड्डू अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: छात्रों के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में नए उत्तरदायित्व पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक उन्नति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस क्लास से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद लें।हनुमान जी के मंदिर में उनका दर्शन करें व 03 परिक्रमा करें।हरा रंग शुभ है। 

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में भी उन्नति है। दुर्गा माता जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। आसमानी रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।


8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय को धन के लें देन लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय धार्मिक कार्यों होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आज गुरु व चन्द्रमा का गोचर एजुकेशन में लाभ प्रदान करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व वक्री बुध के गोचर से व्यवसाय में शुभ लाभ है। राजनीतिज्ञ  सम्मानित स्थिति में रहेंगे। शिक्षा जगत से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  शनि व चन्द्रमा के गोचर के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुक्र व बुध बिजनेस में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफल रहेंगे।धन का आगमन होगा। छात्र भी आज सफल रहेंगे।नारंगी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।किसी धार्मिक पुस्तक का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर