Aaj ka Rashifal 17 May 2022: कर्क राशि के जातकों का रुका कार्य पूर्ण होगा, धनु वाले करें मसूर का दान

Aaj ka rashifal 17 May 2022: मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। तुला राशि के लोगों के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा। यहां पर देखें 17 मई का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 17 May 2022
Aaj ka Rashifal 17 May 2022 
मुख्य बातें
  • तुला व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें।
  • आज वृष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल।

17 मई 2022 का राशिफल: आज अनुराधा नक्षत्र व वृश्चिक राशि है। गुरु अपनी मीन राशि में हैं। शनि कुंभ व सूर्य वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

पढ़ें 17 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
सूर्य इस राशि से द्वितीय व गुरु द्वादश  रहकर लाभ देंगे। अष्टम चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। शुक्र भी शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन इसी राशि में स्थित सूर्य, एकादश गुरु व सप्तम चन्द्रमा शुभ बनाएगा।धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
शिक्षा में प्रगति होगी। चन्द्रमा व गुरु गोचर के कारण जांब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। माता की उपासना करें।तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन धार्मिक कार्यों का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का वृष व गुरु का अष्टम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सप्तम गुरु व नवम सूर्य  शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी।चन्द्रमा व शनि रिश्तों में आज तनाव ला सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चंद्रमा आज द्वादश गोचर करेंगे। पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज गुरु  का पँचम व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर  सफलता की प्राप्ति कराएंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें। धार्मिक यात्रा करने के संकेत हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

9. धनु राशिफल- 
आज कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ है। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन प्राप्ति के संकेत हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

10. मकर राशिफल-
तृतीय गुरु व वृष का सूर्य आर्थिक लाभ दे सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त पाठ करें व गेंहू का दान करें।

ये भी पढ़ें: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए हनुमान जी के सामने यह उपाय करें, बजरंगबली दूर करेंगे कष्ट

11. कुंभ राशिफल- 
सूर्य चतुर्थ व गुरु इसी राशि से द्वितीय तथा चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में है। आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, पूर्ण सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। पीला व लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
आज सूर्य इसी राशि से तृतीय व गुरु इसी राशि में तथा चन्द्रमा नवम अर्थात भाग्य भाव में है। धन का आगमन  हो सकता है। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा धन प्राप्ति में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर