आज का राशिफल 20 दिसंबर 2020: आज धनु व मकर के जातकों को जॉब में मिलेगी सफलता, मेष राशि को व्यवसाय में प्रगति

आज का राशिफल, 20 दिसंबर 2020: ग्रहों के गोचर का लाभ मकर राशि के जातकों को मिलेगा। वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 20 december 2020
aaj ka rashifal 20 december 2020  
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में रहेंगे।
  • शतभिषा नक्षत्र है। सूर्य धनु में है।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में रहेंगे। शतभिषा नक्षत्र है। सूर्य धनु में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु व मकर राशि के जातकों को जाँब में सफलता मिलेगी। मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज के ग्रह गोचर का लाभ वृष व सिंह राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें अपना 20 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज आप का मृदुल व्यवहार कार्य करेगा।प्रत्येक कार्यों  में सफल रहेंगे । आज आत्मबल को 
कम मत होने दें।अनचाही यात्रा परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु का गोचर कोई नवीन कार्य प्रदान कर सकता है। धन का व्यय होगा। आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव जाँब में सफलता देगा। सफेद रंग शुभ है।अन्न दान करें। लंबी दूरी की यात्रा से बचने का प्रयास करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: व्यवसाय में नए अवसर के आगमन से खुश रहेंगे।नारंगी रंग शुभ है। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: आज धर्म सम्बन्धी कार्यों में व्यस्त रहेंगे।रुके धन के आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today:  आज क्रोध से बचें। जाँब में विवाद की सम्भावना है। बजरंगबाण का पाठ करें। नीला
रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज विवादों से बचें।वाणी पर नियंत्रण रखें।लाल रंग शुभ है। अन्न  दान करें।जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today:  आज छात्र सफल रहेंगे ।जाँब को नई सकारात्मक दिशा देंगे। धार्मिक यात्रा का विचार बनेगा। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष व थोड़ी परेशानियों का है । पिता का आशीर्वाद लाभप्रद है। हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।   

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: आज का दिन मानसिक तनाव का है। क्रोध से बचें। तिल का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें।  

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर