राशिफल, 23 June 2020: सिंह राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलगी सफलता, तुला वाले करें श्री सूक्त का पाठ

राशिफल: आज कर्क व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व वृश्चिक राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानें आज का राशिफल...

horoscope daily astrology prediction aaj ka rashifal 23 june 2020 today
Rashifal 23 june 2020 today 
मुख्य बातें
  • आज कर्क व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मेष व वृश्चिक राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे
  • कन्या राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।

आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। प्रातःकाल 7:35 तक रहेगा फिर कर्क में आएगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व वृश्चिक राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व कन्या राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

पढ़ें 23 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  मंगल का कुम्भ व चन्द्र का मिथुन गोचर आज  व्यवसाय में लाभ प्रदान करेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रह सकती है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यस्तता का है। छात्रों के लिए सफलता का समय है।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज परिवार में किसी सम्बन्ध को लेकर तनाव हो सकता है। जॉब में परिवर्तन सम्बन्धी  कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है।  बुध इसी राशि में स्थित होकर छात्रों को लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज दिन में 07:35 के बाद चन्द्रमा इसी राशि में सवा दो दिन रहेंगे। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है।आज आपका वाणी का प्रभाव बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन  हो सकता है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में सूर्य व चन्द्रमा गोचर से उन्नति होगी । छात्रों को जॉब सर्च करने में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  जॉब मे उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में बुध त्वचा विकार दे सकता है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।नीला रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी ।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा आत्मबल में वृद्धि करेंगे। सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है।अन्न दान करें। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में तनाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर होने के संकेत हैं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।आज जॉब में किसी अधिकारी से तनाव मिल सकता है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष रहेगा तथा जल्द की कोई नई बिजनेस डील तनाव दे सकती है। नीला रंग शुभ है। आज जॉब को लेकर विवादों से दूर रहें। भगवान शिव की उपासना करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आज जॉब में उन्नति रहेगी। शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन का प्रयास प्रारंभ कर सकते हैं। हनुमानचालीसा का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। नीले वस्त्र का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज बहुत सामान्य बात पर भी विवाद हो सकता है। तनाव व क्रोध से बचें। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीले वस्त्र का दान करें। गाय को केला खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर