आज का राशिफल 23 जून 2021: कन्या व मकर राशि के जातकों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानिए कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 23 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका आज बुधवार का दिन। ज्योतिष करता है राशिफल में भविष्य की संभावित परिस्थितियों की ओर इशारा।

Aaj Ka Rashifal 23 June 2021
आज का राशिफल 23 जून 2021 
मुख्य बातें
  • ग्रहों के गोचर का लाभ कन्या व मकर राशि के जातकों को मिलेगा।
  • वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • आज चन्द्रमा का अष्टम गोचर संघर्षपूर्ण है।

Aaj Ka Rashifal 23 June 2021:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है व अनुराधा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कन्या व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल

मेष: आज चन्द्रमा का अष्टम गोचर संघर्षपूर्ण है। व्यवसाय  में किसी विशेष कार्य को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है। 

वृष:  राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व पीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। मूंग का दान करें।

मिथुन: आज शिक्षा में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया  कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।तुला व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व नीला रंग शुभ है।

कर्क: जॉब में नवीन पद की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान मेष राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सिंह:आईटी व मीडिया से संबद्ध लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी।हरा व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या: गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों  से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बैगनी व नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला: आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी ।सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक: चन्द्रमा आज इसी राशि में है।व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

धनु:  चन्द्रमा का द्वादश गोचर मानसिक कष्ट दे सकता है ।व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैगनी व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर: छात्रों  को सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का एकादश गोचर लाभप्रद है।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्रमा धन प्रदान कर सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

कुंभ: शनि व चन्द्रमा आपके आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है।बजरंगबाण का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

मीन: चन्द्रमा का नवम गोचर शुभ है।जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर अनुकूल है। बिजनेस से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गीता के 13 वें अध्याय का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर