राशिफल 27 July 2020: कन्या तथा तुला राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल, 27 July 2020: बेवजह विवादों से आज दूर रहें कुंभ और मीन राशि के जातक । मिथुन राशि के जातक आज क्रोध न करें व किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल aaj ka rashifal 27 july 2020
राशिफल aaj ka rashifal 27 july 2020  
मुख्य बातें
  • आज का दिन जॉब में सफलता का है।
  • व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
  • मिथुन राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

आज का राशिफल 27 जुलाई: आज कन्या तथा तुला राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे।आज कर्क व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कुम्भ व मीन राशि के लोग बेवजह के विवादों से दूर रहें तो बेहतर है। मिथुन राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।आइये अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 27 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन जॉब में सफलता का है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का व्यय हो सकता है।पीला व सफेद रंग शुभ है।ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज वाणी के प्रति सचेत रहें। जॉब में प्रगति होगी। किसी नए व्यवसाय की तरफ मुड़ सकते हैं जिसमें भविष्य में सफलता मिलेगी। हरा रंग शुभ है।चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज क्रोध मत करें व किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। जॉब में परिवर्तन का विचार करेंगे। व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है।  धार्मिक कार्यों से मन हर्षित रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में सफलता मिलेगी। आज किसी विशेष कार्य पूर्ण होने में सफलता है।आज छात्रों को सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है।अविवाहित लोगों के लिए विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  आज का दिन बहुत ही जॉब व व्यवसाय दोनों में प्रगति का है। किसी नए कार्य के प्रारंभ का समय है।  किसी सिंह राशि के जातक से लाभ मिल सकता है। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  आज का दिन जॉब में परिवर्तन के प्रयास का है।  रुका धन मिलेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हरा रंग शुभ है। मीन राशि से लाभ मिलेगा।अन्न का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति का है।घर में किसी नए कार्य के प्रारंभ का है। नीला रंग शुभ है।बहुत दिनों से प्रतीक्षा करने के बाद आज किसी नए बिज़नेस प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। घर निर्माण  की योजना बन सकती है। आज धन का आगमन है। चने की दाल का दान करें।लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  आज का दिन प्रगति का है। कार्य स्थल पर कोई विवाद मत करें। कर्क राशि का व्यक्ति आपकी सहायता करेगा।सफेद रंग शुभ है।  कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। विष्णु उपासना करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज राजनीति में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति में बाधा आ सकती है। वृष राशि की सहायता लें।नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब में सफलता का है। हेल्थ से परेशानी आ सकती है। धन का आगमन होगा।नीला रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। ससुराल का सहयोग प्राप्त होगा।धन आगमन की संभावना है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर