साप्ताहिक राशिफल 19 जुलाई से 25 जुलाई: इस सप्ताह व्यवसाय में होगा विस्तार, विष्णुसहस्रनाम का करें पाठ

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 19 जुलाई से 25 जुलाई तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Saptahik Rashifal 19 JulyTo 25 July
Saptahik Rashifal 19 JulyTo 25 July 
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह कर्क व मिथुन राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।
  • सिंह व धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • कन्या व तुला राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे।

Saptahik Rashifal 19 July To 25 July:  इस सप्ताह सूर्य कर्क राशि में आ चुके हैं। शुक्र वृष में,बुध राहु मिथुन में, केतु धनु में व गुरु भी धनु में तथा शनि मकर राशि में रहेंगे। मंगल मीन राशि में है।चन्द्रमा 19 जुलाई को मिथुन राशि में रहेंगे।

चन्द्रमा सवा दो दिन में  राशि परिवर्तन करता रहेगा। इस सप्ताह कर्क व मिथुन राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। सिंह व धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व तुला राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे।

साप्ताहिक राशिफल 19 जुलाई से 25 जुलाई तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:  इस सप्ताह व्यवसाय में आपकी योजना को विस्तार मिलेगा। आप कभी कभी निराश होकर अपना आत्मबल कम कर लेते हैं। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए।जॉब  में सफलता मिलेगी। सफेद  रंग शुभ है।अन्न दान करें।  धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: शुक्र इस समय इसी राशि में है।कर्क का सूर्य सफलता देंगे।आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए  लगातार प्रयासरत हैं।

इस वीक गृह निर्माण सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे।इस सप्ताह आपके व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार को चावल का दान करें।हरा रंग शुभ है। 

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: इस सप्ताह जॉब में कोई भी लापरवाही मत करें। अपने कार्य के प्रति बहुत गम्भीर रहना होगा। यह सप्ताह छात्रों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा।सप्ताह के प्रथम दो दिन सफलता का विशेष अवसर मिलेगा। नीला  रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। गाय को प्रतिदिन गुड़ खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  सूर्य इस समय इसी राशि में है।यह सप्ताह आत्मबल में वृद्धि व सफलता का है। धन की प्राप्ति का समय है। धन का आगमन कर सकते हैं।

सिंह व तुला राशि का व्यक्ति जॉब के लिए आपकी मदद करेगा।सफेद व पीला रंग शुभ है।धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करे व फल दान करें। व्यवसाय में उन्नति है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: जॉब में संघर्ष है। मंगलवार के बाद व्यवसाय में उन्नति होगी। व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा।पीला रंग शुभ है।यह सप्ताह कई रुके धार्मिक अनुष्ठानों को पूर्ण कराएगा।सूर्य उपासना करते रहें।रविवार व मंगलवार को गेहूं दान करें। अरण्यकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:  इस सप्ताह आप अपने आत्मबल से कई कार्य पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।बुध व सूर्य प्रत्येक कार्यों में सफलता देंगे। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं। 

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: यह सप्ताह व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। व्यवसाय में रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे।  धार्मिक कार्य होंगे। नीला रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें। संतान के शिक्षा को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस सप्ताह कई रुके कार्य पूर्ण होंगे।  जॉब में उन्नति के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में भी सफलता है।पीला व सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह मंगल व सूर्य गोचर आपका आत्मबल बढ़ाएगा।मंगलवार को लाल फलों का दान करें। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: गुरु इसी राशि में है। सप्ताह के प्रथम दो दिन मिथुन का चन्द्रमा किसी नए कार्य की आधारशिला रखेगा। व्यवसाय में प्रगति करेंगे।योग व ध्यान करते रहें। छात्रों को सफलता मिलेगी।पीले फलों का दान करें।

 

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि इस समय इसी राशि में ही हैं।इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यह वीक जॉब में संघर्ष दिखा रहा है। बुधवार तक स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। इस सप्ताह आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। उड़द का दान करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:  इस सप्ताह जॉब व व्यवसाय में  सफलता मिलेगी। गुरुवार के बाद आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी।

धन प्राप्ति के मार्ग में आने से सभी बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है।मंगलवार व रविवार को गुड़ दान करें।धन की प्राप्ति होगी। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह जॉब में उन्नति होगी। छात्र सफल रहेंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रगति है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए योग व ध्यान करते रहना होगा।प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर