आज का राशिफल, 28 जून 2021: वृष व कुम्भ को दोपहर 1 बजे के बाद लाभ, मेष व मीन के लोग रखें सेहत का ध्यान

Aaj Ka Rashifal 28 June 2021: ज्योतिष से मिलते हैं राशिफल के रूप में भविष्य की संभावित परिस्थितियों के इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका आज सोमवार का दिन।

Aaj Ka Rashifal 28 June 2021
आज का राशिफल 28 जून 2021 (Photo Credit - iStock) 
मुख्य बातें
  • राजनीति की दिशा में सफलता प्राप्त करेंगे कर्क व मकर राशि के लोग।
  • शनि मकर राशि में ही है वक्री, शुक्र व मंगल अब कर्क में।
  • कर्क राशि के जातकों को जॉब में नए अवसर मिलने से होगी प्रसन्नता।

Aaj Ka Rashifal 28 June 2021: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनिष्ठा नक्षत्र व मकर राशि में है। दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा कुंभ राशि में आ जाएगा। शनि मकर राशि में ही वक्री है। शुक्र व मंगल अब कर्क में आ चुके हैं। आज चन्द्रमा व शनि दोपहर 01 बजे तक मकर राशि में रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मकर राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।

आज वृष व कुम्भ राशि के लोग दोपहर 01 बजे के बाद लाभान्वित होंगे। मेष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज धार्मिक यात्रा का विचार आ सकता है। दोपहर 01 बजे के बाद मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

वृष- शुक्र के तृतीय व चन्द्र के नवम गोचर की अनुकूलता के कारण सौभाग्य वृद्धि के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। दोपहर 01 बजे के बाद व्यवसाय में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- छात्रों के कॅरियर में उन्नति संभावित है। बुध व चन्द्र गोचर से जॉब में लाभ होगा। हरा व नीला रंग शुभ है। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। माता व बड़ी बहन का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। दोपहर 01 बजे के बाद कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।छात्रों को कॅरियर में सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा गोचर वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। दोपहर 01 बजे के बाद मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

वृश्चिक- मंगल का नवम व चन्द्र का तृतीय गोचर रियल स्टेट व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

धनु- मंगल का अष्टम गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहा है। लेकिन दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

मकर- शनि व चन्द्रमा इसी राशि में दोपहर 01 बजे तक एकसाथ रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शनि गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।सफेद व हरा रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा 01 बजे के बाद इस राशि में आना आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। मंगल के कर्क में होने से भी आर्थिक लाभ मिल सकता है। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

मीन- दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा का द्वादश गोचर स्वास्थ्य खराब कर सकता है। गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज इस राशि से अष्टम है। जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर