आज का राशिफल, 30 जून 2021: कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 30 June 2021: ज्योतिष से मिलते हैं राशिफल के रूप में भविष्य की संभावित परिस्थितियों के इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Aaj Ka Rashifal 30 June 2021, आज का राशिफल 30 जून 2021
आज का राशिफल 30 जून 2021  
मुख्य बातें
  • शनि मकर व गुरु कुम्भ राशि में हैं।
  • शुक्र व मंगल कर्क राशि मे गोचर कर रहे हैं।
  • वृश्चिक व धनु राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 30 June 2021: आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व कुम्भ राशि है।आज चन्द्रमा व गुरु एकसाथ कुंभ में रहेंगे। चन्द्रमा रात्रि 10:45 के बाद अपने मित्र गुरु की राशि मीन में रहेंगे।

शनि मकर व गुरु कुम्भ राशि में हैं। मकर का स्वामी शनि है।सूर्य मिथुन में है।इस समय शुक्र व मंगल कर्क राशि मे गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। वृश्चिक व धनु राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष: आज जॉब में किसी विशेष कार्य लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कुंभ का चन्द्र व  गुरु व्यवसाय में उन्नति देगा ।पीला व सफेद रंग शुभ है।मंगल के द्रव्यों मसूर,गुड़ इत्यादि का दान करें।

वृष: मंगल व शुक्र का तृतीय गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन या मकान खरीदने का मन बनाएगा ।नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मिथुन: चन्द्र व गुरु का नवम गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।उड़द का दान करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कर्क: जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण सम्बंधित नए कार्य आरंभ कर सकते हैं।सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह: पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब में अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कन्या: आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।मंगल व शुक्र का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। हनुमान जी की उपासना करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

तुला: आईटी व बैंकिंग जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में भी उन्नति है।चने की दाल का दान करें।हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृश्चिक: व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।


धनु:  आज राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा का इसी राशि में रहना अति अनुकूल है।आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। सफेद व  पीला रंग शुभ है। 

मकर: मंगल का सप्तम तथा चन्द्रमा व गुरु का द्वादश गोचर आपके अनुकूल रहेगा। जॉब व व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ: चन्द्रमा व गुरु इसी राशि में रहकर जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। मंगल व शुक्र का खष्ठम गोचर व्यय देगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

मीन: छात्र सफल रहेंगे।पँचम मंगल गृह निर्माण में सफलता दे सकते हैं। गुरु व चन्द्रमा द्वादश रहकर कोई बड़ा धार्मिक कार्य करवा  सकते हैं।नारंगी व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर