आज का राशिफल 04 अप्रैल 2021: कुम्भ के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, कन्या राशि राजनीति में होगी सफल

आज का राशिफल, 04 अप्रैल 2021: वृष और कुम्भ राशि के जातकों को आज सेहत के प्रति सचेत रहना चाहिए। तुला राशि के लोगों को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

horoscope daily astrology aaj ka rashifal 4 april 2021 in hindi
आज का राशिफल, aaj ka rashifal  
मुख्य बातें
  • सूर्य मीन व गुरु मकर राशि में है।
  • राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है।
  • केतु भी वृश्चिक में है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। सूर्य मीन व गुरु मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ धनु व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। कुम्भ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कन्या व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 04 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व मंगल गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। पिता की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। जॉब में तनाव से बचें। हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज छात्र अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है।कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: छात्र शिक्षा में शुभ अवसर की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक व मेष राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: बैंकिंग व मीडिया जॉब से सम्बंधित लोग  परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। गुरु व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी ।जॉब में संघर्ष है । धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर जॉब में कोई नया पद प्रदान कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें।हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर