आज का राशिफल 4 नवंबर 2020: मिथुन-मकर के जातक वाहन चलाने में ना करें लापरवाही, सिंह के लिए पीला रंग है शुभ

आज का राशिफल, 4 नवंबर 2020: आज कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। जानिए आपका आज का राशिफल।

horoscope daily astrology aaj ka rashifal 4 november 2020 today
aaj ka rashifal 4 november 2020 today  
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा वृष राशि में है जो कि 03:45pm के बाद मिथुन में जायेगा।
  • आज कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मेष राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज मृगशिरा नक्षत्र है। चन्द्रमा वृष राशि में है जो कि 03:45pm के बाद मिथुन में जायेगा। सूर्य तुला राशि में है। राहु वृष में व केतु वृश्चिक में गोचर कर रहा है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 4 नवंबर का राशिफल:


1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: चन्द्रमा व मंगल का गोचर  मन को धार्मिक कार्यों व आध्यात्म में लगाएगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव सुखद है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में धन का आगमन करवा सकता है। शुक्र व मंगल गोचर के कारण गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य सफल रहेगा।मित्रता लाभ प्रदान करेगी। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति होगी। जॉब में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख सुखद रहेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन जॉब में थोड़े तनाव का है। व्यवसाय में अपने कार्य को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद रंग शुभ है। छात्रों को सफलता प्राप्त होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य,शुक्र व चन्द्रमा आज आपको व्यवसाय में सफलता देंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: किसी प्रिय रिश्तेदार या मित्र के आगमन से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व शुक्र आज वाहन क्रय करवा सकता है। धार्मिक अनुष्ठान सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  व्यवसाय को लेकर थोड़ी निराशा रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज बड़े भाई का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर के करण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। अन्न  दान करें। धन आगमन के संकेत हैं। गाय को पालक खिलाएं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सँघर्ष के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। मित्रों से लाभ मिलेगा।सफेद व नीला रंग शुभ है। यात्रा कर सकते हैं।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में कुछ नए कार्यों के आरम्भ का है। आत्मबल बनाए रखें। सूक्त
का पाठ करें । हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण किसी व्यावसायिक मामले में संघर्ष के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रह सकते हैं। पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का 05 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर