Horoscope Today, 04 February 2022: आज व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं मिथुन राशि वाले, पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 04 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

aaj ka rashifal in Hindi Horoscope today 04 February 2022 Horoscope Today
आज का राशिफल Aaj ka rashifal  
मुख्य बातें
  • 10:03am के बाद चन्द्रमा मीन में आ जाएंगे।
  • कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • जानिए 04 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 February 2022:  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में है व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है । 10:03am के बाद चन्द्रमा मीन में आ जाएंगे। गुरु कुंभ व सूर्य शनि मकर में  है। शुक्र धनु में गोचररत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। तुला व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में सिंह व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

पढ़ें 04 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- आज प्रातःकाल10:03 के बाद सूर्य का दशम व चन्द्रमा का द्वादश गोचर प्रत्येक कार्यों में  सफलता देगा ।स्वास्थ्य  को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा ।लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- ​ चन्द्रमा का 10:03am के बाद एकादश गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा  रंग शुभ है।उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- आज का दिन यात्रा का है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं।तिल व गुड़ का दान करें।हरा व नीला  रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है।

4. कर्क राशिफल- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है ।10:03 am के बाद चन्द्रमा एकादश रहेंगे।व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं।सफ़ेद व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य जी की पूजा करें।लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-  आज छात्र अपने कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है।बड़े भाई से लाभ मिलेगा। शिवपुराण का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल- 10:03am के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में भी उन्नति है।श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-  राशि स्वामी मंगल व 10:03am के बाद चन्द्रमा का पँचम गोचर भाग्य वृद्धिकारक है।जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल- आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का मकर तथा चन्द्र का 10:03am के बाद मीन गोचर अति अनुकूल है।छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।रुके धन का आगमन होगा। पीला व सफेद  रंग शुभ है।मूंग का दान करें। 

10. मकर राशिफल-  शनि का मकर व चन्द्रमा का तृतीय गोचर आज इस राशि के लिए  अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे।बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।हनुमानबाहुक का 07 पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल- राशि स्वामी शनि  का द्वादश व 10:03am के बाद चन्द्रमा का द्वितीय  भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-  10:03am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे।टीचिंग ,मीडिया व फाइनेंसियल सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। धनु के गुरु व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। मंगल रियल स्टेट में लाभ करवा सकते हैं।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।माघ माह में तिल व कम्बल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर