Horoscope Today, 05 March 2022: मिथुन व कुम्भ राशि के लोग राजनीति में होंगे सफल, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 March 2022: आज कन्या व तुला राशि के जातकों को भी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। वृष व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

Aaj ka Rashifal Daily Horoscope
Aaj ka Rashifal Daily Horoscope 
मुख्य बातें
  • मेष- आज जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है।
  • कर्क- जॉब में वृष या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं।
  • तुला- खष्ठम चन्द्रमा व पंचम गुरु व सूर्य आज जॉब में लाभ देगा।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 March 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा रेवती नक्षत्र व मीन राशि में है। गुरु सूर्य के साथ कुम्भ राशि में है तथा मंगल, शुक्र, शनि व बुध  मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क मकर को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज कन्या व तुला राशि के जातकों को भी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। वृष व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल--

मेष- आज जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। गुरु का एकादश व चन्द्र का द्वादश गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- एकादश चन्द्र व नवम शुक्रगोचर की अनुकूलता  के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है। स्वास्थ्य लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- राशि स्वामी बुध के अष्टम व चन्द्रमा के दशम यानी कर्म भाव में गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। सफेद व हरा रंग शुभ है। गुरु व शनि के नवमगोचर भी अनुकूल है। उदर रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में वृष या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा अष्टम रहकर व्यवसाय में सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। मकर के बुध व शुक्र वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। सप्तम चन्द्रमा यात्रा देगा।

तुला- खष्ठम चन्द्रमा व पंचम गुरु व सूर्य आज जॉब में लाभ देगा। व्यवसाय से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

वृश्चिक- चतुर्थ गुरु व पंचम चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में सफल करेंगे। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व लाल  रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

Also Read: गृह प्रवेश से लेकर नामकरण तक, एक क्लिक पर जानिये मार्च 2022 में शुभ मुहूर्त

धनु- राशि स्वामी गुरु का कुंभ व चन्द्रमा का मीन गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय रिश्तेदार के आगमन होने के संकेत हैं। नीला व हरा  रंग शुभ है।

मकर- शनि व बुध इसी राशि में व तृतीय चन्द्रमा पॉलिटिक्स में सफलता देगा। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

कुंभ- सूर्य व गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। बुध शनि के द्वादश गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का इस राशि में गोचर बड़ा लाभ दे सकता है। व्यवसाय व जॉब में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर