Horoscope Today, 06 March 2022: सूर्य व गुरु एक साथ कुम्भ राशि मे कर रहे हैं गोचर, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 March 2022: सूर्य व गुरु एक साथ कुम्भ राशि मे गोचर कर रहे हैं। कुम्भ का स्वामी शनि है।आज कर्क व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

Aaj ka Rashifal Daily Horoscope
Aaj ka Rashifal Daily Horoscope 
मुख्य बातें
  • सूर्य व गुरु एक साथ कुम्भ राशि मे गोचर कर रहे हैं।
  • कुम्भ का स्वामी शनि है।
  • मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 March 2022: आज के दिन सूर्योदय के समय पुनर्वसु नक्षत्र व मेष राशि है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सबसे प्रमुख बात यह है कि सूर्य व गुरु एक साथ कुम्भ राशि मे गोचर कर रहे हैं। कुम्भ का स्वामी शनि है।आज कर्क व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मैनेजमेंट में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।कन्या व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि में गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा प्रोमोशन में सहायक हैं ।पीला व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।

वृष- शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का मन बनेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- सूर्य व गुरु का नवम गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा आज इसी राशि से दशम है।जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण में नए कार्य आरंभ  कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- मैनेजमेंट व आईटी जॉब के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी।पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सूर्य व गुरु के सप्तम गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

कन्या-छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।गुरु व सूर्य का खष्ठम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा।तिल का दान करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

तुला- शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।बिजनेस में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

वृश्चिक- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें।वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु-आज पॉलिटिक्स में प्रगति के सुख से प्रसन्नता है।द्वितीय शनि कष्ट देंगे।आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।

मकर-व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ के लिए आज छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सूर्य व गुरु का द्वितीय गोचर लाभ देगा।परिवार में खुशहाली की स्थिति  रहेंगे। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।सुंदरकांड का पाठ करें।

कुम्भ- चन्द्रमा का तृतीय व गुरु सूर्य का इस राशि मे गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन कष्टमय रहेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।चावल का दान करें।

मीन-गुरु व सूर्य का कुम्भ गोचर शुभ है।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर