Horoscope Today, 17 April 2022: धनु राशि वालों को संतान की तरफ से होगी सुखद समाचार की प्राप्ति, जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 April 2022: आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे...

Aaj ka rashifal in hindi Horoscope Today 17 April 2022 -
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • आज चित्रा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे।
  • गुरु कुंभ व सूर्य मेष में गोचर कर रहे हैं।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 April 2022: आज चित्रा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ व सूर्य मेष में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन,वृष व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1 मेष- आज चन्द्रमा का सप्तम व सूर्य का इस राशि में गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।मूंग का दान करें।

पढ़ें- चाहे जितना भी हो जरूरी काम, दूसरों से कभी उधार ना लें ये 5 चीजें, जानें वजह

2 वृष- आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व शनि गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।

3 मिथुन- चन्द्रमा का पँचम गोचर मंगलमय है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। नवम गुरु के कारण भाग्यवृद्धि है।जांब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

4 कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का चतुर्थ व सूर्य का दशम गोचर आर्थिक विकास व भाग्योदय देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मसूर का दान करें।

5 सिंह- जांब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें।

6 कन्या- चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वितीय है।पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

7 तुला- चन्द्रमा इस राशि में व सूर्य सप्तम हैं।शुक्र व शनि गोचर शुभ हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का  पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8 वृश्चिक- आज सूर्य का खष्ठम  व चन्द्र का द्वादश गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा।मेष व तुला राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9 धनु- आज शनि व शुक्र  अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है।बड़े भाई का आशीर्वाद लें। 

10 मकर-  चन्द्रमा दशम व सूर्य तृतीय गोचर कर रहे हैं।राशि स्वामी शनि व शुक्र शुभ फलदायक हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।बड़े भाई से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।

11 कुंभ- आज का दिन व्यवसाय में प्रगति का है।इस राशि से तृतीय सूर्य व तुला का चन्द्रमा  धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई  कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

12 मीन- आज व्यवसाय में किसी कार्य को लेकर द्वितीय  मंगल व दशम शनि विवाद दे सकता है। सूर्य इसी राशि से द्वितीय हैं।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।सफेद व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें ।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर