Horoscope Today, 19 January 2022: कर्क राशिवालों को नौकरी में सफलता, जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today 19 January 2022 aaj ka rashifal in hindi: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया के दिन सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र है व चन्द्रमा कर्क राशि में है। सूर्य व शनि मकर में है।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 
मुख्य बातें
  • कर्क- चन्द्रमा का इस राशि में शुभ है। जॉब में कार्यों की अधिकता से नवीन पद मिल सकता है।
  • कन्या- आज का दिन रियल स्टेट व आईटी जॉब में सफलता का है।
  • धनु- आज टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी।

Horoscope Today 19 January 2022 aaj ka rashifal in hindi: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया के दिन सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र है व चन्द्रमा कर्क राशि में है। सूर्य व शनि मकर में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व वृश्चिक के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज मेष व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

यहां जानें 19 जनवरी का विस्‍तृत राशिफल-

मेष राशिफल- आज व्यवसाय सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

वृष राशिफल- आज आपको जॉब में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। लंबी यात्रा से बचना होगा। बड़े भाई संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल- आज द्वितीय चन्द्रमा व नवम गुरु जॉब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय की नव योजना सफल हो सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

कर्क राशिफल- चन्द्रमा का इस राशि में शुभ है। जॉब में कार्यों की अधिकता से नवीन पद मिल सकता है। छात्रों को कॅरियर में आशातीत सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

सिंह राशिफल- व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा का प्रभाव कफ रोग के प्रति सचेत कर रहा है। गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या राशिफल- आज का दिन रियल स्टेट व आईटी जॉब में सफलता का है। आज गुरु व चन्द्रमा के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा के इस राशि में गोचर से लाभ प्राप्त होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला राशिफल- आज संतान के विवाह से सम्बन्धित रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। गेंहू व तिल का दान करें।

वृश्चिक राशिफल- आज राशि स्वामी मंगल व तृतीय सूर्य व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। केतु के द्रव्य तिल व कम्बल का दान करें। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। 

धनु राशिफल- आज टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। आज पारिवारिक विवादों से बचें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है।

मकर राशिफल - शनि इसी राशि में है। चन्द्रमा का सप्तम  गोचर नवीन व्यावसायिक कार्यों में मन  लगाएगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग है। उड़द व ऊनी वस्त्रों का दान करें।

कुम्भ राशिफल- शनि व गुरु अनुकूल है। यात्रा हो सकती है। जॉब में प्रगति से सुख मिलेगा। हरा व लाल रंग शुभ है। आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों से प्रोमोशन का मार्ग मिल सकता है। कम्बल का दान करें।

मीन राशिफल- आज चन्द्रमा का पंचम व गुरु का द्वादश गोचर शुभ है। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं ।छात्र कॅरियर को नई दिशा देंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर