Horoscope Today, 20 January 2022: सिंह व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, पढ़े राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 20 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Aaj ka rashifal 20 january 2022 Horoscope today in Hindi
20 जनवरी 2022 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • आज हो सकता है वृष राशिफल वालों का धन का व्यय हो सकता है।
  • सिंह राशि वाले आज गुड़ व तिल का दान करें।
  • स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें मीन राशि के लोग।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 January 2022: आज अश्लेषा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा 08:24 am तक कर्क राशि में है फिर सिंह राशि में रहेंगे। सूर्य मकर व शुक्र धनु में है। शनि मकर व गुरु कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 20 जनवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज 08:24am के बाद चन्द्रमा व मंगल का गोचर जॉब में तनाव ला सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। कम्बल का दान करें।

2. वृष राशिफल-
08:24am के बाद आज का दिन व्यवसाय में विशेष  सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
शुक्र व बुध गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। राहु व शुक्र के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

4. कर्क राशिफल-
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का गोचर 08:24 am के बाद द्वितीय होकर आज आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
किसी प्रिय रिश्तेदार से मुलाकात होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। गुड़ व तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
छात्रों को करियर को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमान चालीसा का कम से कम 07 बार पाठ करें। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
आज 08:24am के बाद चन्द्र गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। धन आगमन के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।  

10. मकर राशिफल-
व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।कम्बल दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज का दिन मंगलमय है। 08:24am के बाद धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। धन आगमन के संकेत हैं।

12. मीन राशिफल- 
आज परिवार में किसी रिश्ते को लेकर कोई अपना ही विवाद दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें। चने की दाल का दान करें। असत्य ना कहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर