Horoscope Today, 10 November 2021: सुंदरकांड का पाठ करें मकर राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10th November 2021: ज्योतिष अनुसार मंगलवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 10 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

10 नवंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 10th November 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
10 नवंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मेष राशि वालों को नौकरी से जुड़े सभी कामों में मिलेगी सफलता।
  • चावल का दान करें तुला राशि के जातक।
  • मीन राशि वालों की नौकरी में प्रोमोशन संभावित है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10th November 2021: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष खष्ठी के दिन सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र व चन्द्रमा मकर राशि में है। आज अद्धभुत संयोग है कि चन्द्रमा, गुरु व शनि एकसाथ मकर राशि में हैं। सूर्य अब तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक में है। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज चन्द्रमा व गुरु का दशम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब से संबंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। शुक्र का नवम प्रभाव शुभ रहेगा। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

शनि व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। राजनीतिज्ञों के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्र, गुरु व शनि का अष्टम व सूर्य का पंचम गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल-

चंद्र का सप्तम व शुक्र का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में शुक्र व शनि गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

जॉब में राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से तृतीय व चन्द्रमा के खष्ठम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

बैंकिंग जॉब के लोग अपने करियर से खुश रहेंगे। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान  जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल-

राजनीतिज्ञों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। बैंगनी रंग शुभ है। चावल का दान करें। श्री सूक्त के मंत्र लाभदायक रहेंगे।

8. वृश्चिक राशिफल- 

जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलिटिशियन को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें। 

9. धनु राशिफल-

आज गुरु व चन्द्र का इसी राशि से द्वितीय व सूर्य का एकादश भाव में होना अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आसमानी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल-

शनि  व चन्द्रमा के इसी राशि में व सूर्य के दशम  गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-

गुरु व चन्द्रमा अभी इसी राशि से द्वादश हैं। सूर्य का नवम व शनि का द्वादश गोचर बिजनेस व जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। नीला रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व काले वस्त्र का दान करें।

12. मीन राशिफल- 

राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा के एकादश गोचर से जॉब व व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर