Horoscope Today, 11 October 2021: मिथुन व तुला राशि के लोग बिजनेस में करेंगे प्रगति, जानिए सोमवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11th October 2021: ज्योतिष अनुसार सोमवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 11 अक्टूबर को क्या होगी ग्रह स्थिति?

11 अक्टूबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 11th October 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
11 अक्टूबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक राशि के जातक होंगे सफल।
  • कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • कन्या व मकर राशि के जातकों को होगा लाभ।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11th October 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में अब मार्गी है। सूर्य कन्या व शुक्र बुध अब तुला में हैं। आज कन्या व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 11 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु व चन्द्रमा गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

व्यवसाय को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का खष्ठम, शुक्र का पंचम व सूर्य का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

आज सूर्य कन्या व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं। मंगल व बुध गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

सूर्य व गुरु के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल- 

शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का मकर राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 

शुक्र के तुला व चन्द्रमा के एकादश तथा सूर्य के कन्या गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु अभी इसी राशि से द्वितीय हैं। शुक्र के तुला व सूर्य  का कन्या राशि में गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

गुरु का मकर तथा शुक्र का तुला में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व सफेद रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।मूंग का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर