Horoscope Today, 13 December 2021: कर्क व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए अपना सोमवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 December 2021: ज्योतिष अनुसार सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 13 दिसंबर 2021 का राशिफल।

13 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 13 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
13 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ राशि के जातक रहेंगे सफल।
  • मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 December 2021: आज सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र व चन्द्रमा मीन राशि में है। बुध व सूर्य वृश्चिक व शनि मकर में, गुरु अब कुम्भ में मार्गी हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का मीन राशि में गोचर कर्क व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

13 दिसंबर 2021 का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र का मकर व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
व्यवसायिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। करियर में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गुरु व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
शनि के मकर प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज व्रत रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
बुध के सूर्य के साथ वृश्चिक राशि में व शनि के मकर प्रभाव से छात्र सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
शुक्र चतुर्थ व बुध द्वितीय हैं। छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज जॉब में लाभ सम्भावित है। नेत्र विकार संभावित है। पॉलिटिक्स में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-
आज शुक्र द्वितीय व गुरु तृतीत अनुकूल हैं। चन्द्रमा अति मंगलकारी है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि का बुध व सूर्य बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
आज का दिन संघर्षमय है। चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।शनि के द्रव्य तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
जॉब में थोड़ा संघर्ष है।शनि का मकर व मंगल सूर्य का नवम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर