Horoscope Today, 1 October 2021: धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए शुक्रवार का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 1st Octomber 2021: जानिए ज्योतिष अनुसार सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार का राशि भविष्य। महीने के पहले दिन 1 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां और उनसे संबंधित इशारे?

1 अक्टूबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 1st October 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
1 अक्टूबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • तुला व मकर राशि के जातकों को होगा स्वास्थ्य लाभ।
  • कर्क व सिंह राशि के लोग राजनीति में होंगे सफल।
  • दो राशियों को होगा कर्क में चन्द्रमा व मकर में गुरु का लाभ।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 1st October 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा होता है। सूर्य-मंगल कन्या व गुरु मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। कर्क में चन्द्रमा व मकर में गुरु का लाभ धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा।

तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। जानिए अपना 1 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज चतुर्थ भाव में चन्द्रमा व खष्ठम मंगल सूर्य जॉब व व्यवसाय को लेकर लाभ दे सकता है। सूर्य का खष्ठम गोचर आपकी शिक्षा सम्बन्धी योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा के तृतीय गोचर के कारण जॉब में कोई नया पद दे सकता है। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-

आज छात्र  सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। कर्क व सिंह राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। धनु व मकर राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। गृह निर्माण में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। हरा रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 

मंगल व सूर्य इसी राशि से द्वादश हैं। मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 

मंगल व सूर्य अब इसी राशि में हैं। कोई रुका धन प्राप्त होगा। कर्क का चन्द्रमा व मकर का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल- 

शुक्र व बुध अभी इसी राशि में हैं। आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की संभावना बनाएगा। सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 

भाग्य भाव मे चन्द्रमा व तृतीय गुरु शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह होगा। लाल रंग शुभ है। आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त पाठ करें।

9. धनु राशिफल- 

गुरु व बुध अनुकूल हैं। व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- 

गुरु व शनि के इस राशि में व चन्द्र के सप्तम गोचर से कई व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। सूर्य व मंगल का नवम गोचर बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल- 

आज चन्द्रमा का खष्ठम लेकिन गुरु का इस राशि से द्वादश गोचर शुभ है। बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। बैंकिंग व मीडिया जॉब के लोग सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है ।आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

चन्द्रमा आज इस राशि से पंचम व गुरु एकादश है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। मंगल व सूर्य का कन्या राशि में गोचर बैंकिंग सेवा में लाभ देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर