Horoscope Today, 22 October 2021: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें मीन राशि के लोग, धनु के जातकों के लिए धन योग

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22nd October 2021: ज्योतिष के अनुसार गुरुवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 22 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

22 अक्टूबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 22nd October 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
22 अक्टूबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मेष राशि वालों को नौकरी में बड़ा लाभ हो सकता है।
  • गाय को केला खिलाएं कन्या राशि के जातक।
  • मीन राशि के जातक करें श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22nd October 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व भरणीनक्षत्र है। सूर्य शुक्र की राशि तुला में हैं। शनि मकर में मार्गी है। गुरु भी मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व तुला राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज सूर्य सप्तम व चन्द्रमा इसी राशि में है। शनि व गुरु का दशम गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी धार्मिक योजनाएं सफल हैं। सफेद रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल-

राशि स्वामी शुक्र व मंगल अनुकूल हैं। चन्द्रमा का द्वितीय गोचर के कारण बैंकिंग व मीडिया जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कार्यस्थल पर वाणी प्रयोग में लापरवाही से बचें। नारंगी रंग शुभ है। टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-

आज राजनीतिज्ञ किसी मनोवांछित उद्देश्य में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट करियर में प्रोमोशन संभावित है। कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। सफेद  रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-

चन्द्रमा का दशम यानी कर्म भाव में गोचर जॉब में नवीन अवसर की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-

पॉलिटिक्स से संबद्ध लोग सफल रहेंगे। बिजनेस में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। मित्रों संग यात्रा की योजना बनेगी। हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल-

चन्द्रमा का अष्टम व सूर्य का तुला गोचर सरकारी कार्य संबंधी कोई रुका प्रोजेक्ट पूर्ण करेगा। शनि व गुरु का मकर गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान करेंगे। बैंगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल-

सूर्य अब तुला में ही है। बिजनेस में लाभ की स्थिति होगी। मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल-

सूर्य द्वादश व चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम है। शिक्षा में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

9. धनु राशिफल-

गुरु का द्वितीय व चन्द्रमा का पंचम गोचर संतान व शिक्षा में लाभ देगा। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। व्यवसाय में भी आशातीत सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल-

गुरु व शनि अब इसी राशि में मार्गी हैं। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर शुभ हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। गुरु भाग्य सुख के लिए लाभप्रद है। संत या गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बैंगनी रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल-

चन्द्रमा तृतीय व गुरु इस समय इसी राशि से द्वादश है। मंगल व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। बैंगनी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय व सूर्य का अष्टम गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर